जय जय परशुराम से गूंज उठी संतरानगरी
https://www.zeromilepress.com/2026/04/blog-post_31.html
सिंह रथ पर सवार हुए परशुरामजी
नागपुर। परशुराम सर्व भाषीय ब्राह्मण संघ द्वारा नगर की समस्त ब्राह्मण संस्थाओं के सहयोग से
पुष्करणा भवन, लकडगंज से विशाल शोभायात्रा का आयोजन से किया गया। सर्व प्रथम भगवान के रथ का पुजन एवं आरती मान्यवर अतिथीयों द्वारा की गयी। शोभायात्रा में लोकसंस्कृती, खेल, शौर्यकला, स्केटींग, गायत्री परिवार द्वारा वेद पठण, शंखनाद, गरबा नृत्य, भजन-संकीर्तण का सजीव प्रस्तुतीकरण किया गया ।
सिंह रथ पर सवार परशुरामजी की छबी के अद्भुत दर्शन हो रहे थे। श्री रेणुका माता माहुरगढ़ से प्रज्वलित अखंड ज्योत के दर्शन संपुर्ण मार्ग में हुए झांकीयों की श्रृंखला में श्री गणेशजी दर्शन, श्री गौमाता रक्षा संदेश, श्री श्यामबाबा दर्शन, श्री रेणुका माता माहुरगढ़ दर्शन शोभायमान थी।
शोभायात्रा के मार्ग में अनेक धर्मप्रेमियों एवं संस्थाओं द्वारा भगवान का पुजन एवं जलपान की व्यवस्था की गयी। शोभायात्रा वापसी पर महाआरती के पश्चात महाप्रसाद का सभी ने लाभ लिया। संयोजक जितेन्द्र शर्मा ने सभी के सहयोग के लिए सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया।
