Loading...

नरसाळा के बगीचे में 50 पौधों का किया वृक्षारोपण


निलकमल नगर में पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संकल्प

नागपुर। प्रदूषण और पर्यावरणीय असंतुलन की बढ़ती चुनौतियों के बीच नरसाळा के निलकमल नगर बगीचे में एक सराहनीय वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जगद्गुरु रामानंदाचार्य नरेंद्रचार्यजी महाराज नानिजधाम संस्थान के तालुका अध्यक्ष संजयजी भुरे, प्रभाग अध्यक्ष कमलाकर नांदुरकर, प्रभाग महिला अध्यक्ष संगीता बावनथळे विशेष सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में 50 पौधों का रोपण किया गया।
आक्रोश संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शेखर दंताळे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। 

उन्होंने पौधारोपण के दौरान कहा, "प्रकृति को बचाना और आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ हवा उपलब्ध कराना हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए। केवल पौधे लगाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें संतान की तरह नियमित देखभाल और सुरक्षा प्रदान करना हम सबका सामूहिक दायित्व है और संस्थान का यह उपक्रम सरहनीय है इनके विशेष सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में ५० पौधों का रोपण किया गया। हर बगीचे में और खाली जगह ऎसा ही पेड लगाने का उपक्रम करणा चाहिये।

कार्यक्रम में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इस पर्यावरण उत्सव में स्थानिय स्तर के राम बोरीकर, तांबेश्वर पडोळे, श्री. दांडेकर, बबनराव कामडे, बंडू राऊत, विवेक दुधनकर, शिवशंकर कुकडे (संग्राम), प्रमिला लोढे, सोनाली दंताळे, ईश्वरी दंताळे, रेखा पडोळे, अर्चना काळकर, अनिताबाई नांदुरकर, सौ. ब्रम्हे युवराज काळकर, नामदेव लांडे श्री. ब्रम्हे और आक्रोश संघटना के पदाधिकारी सतिश दुर्गे, योगेश दुधनकर, तुषार वानखेडे, रामकुमार वर्मा, श्री. सपाट उपस्थित थे। इसके साथ ही आक्रोश संगठन के अनेक समर्पित पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित नागरिकों ने लगाए गए पौधों के संवर्धन और पर्यावरण को हरा-भरा बनाए रखने का दृढ़ संकल्प लिया।
समाचार 5724221927048868572
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list