आईएसएसएस जलगांव महिला टीम द्वारा मेधावी विद्यार्थियों का भव्य सम्मान सत्कार समारोह सम्पन्न
https://www.zeromilepress.com/2026/07/blog-post_02.html
मेधावी विद्यार्थियों का प्रशस्ति-पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मान किया गया
जलगांव। आईएसएसएस (ISSS) महिला टीम जलगांव द्वारा आज जुड्याराम दरबार, सिंधी कॉलोनी, जलगांव में मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान समारोह का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 10वीं में 85% एवं उससे अधिक तथा कक्षा 12वीं में 75% एवं उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले लगभग 60 से 70 मेधावी विद्यार्थियों का प्रशस्ति-पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मान किया गया*
आई एस एस एस के संस्थापक अध्यक्ष प्रताप मोटवानी की प्रेरणा से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री प्रकाश बलानी तथा विशिष्ट अतिथि एवं नगरसेविका श्रीमती रेशमा काले ने विद्यार्थियों को सम्मानित किया तथा अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में उन्हें जीवन में निरंतर परिश्रम, अनुशासन एवं उत्कृष्टता की ओर अग्रसर रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मान समारोह विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने के साथ-साथ अन्य विद्यार्थियों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हैं।
कार्यक्रम का प्रभावशाली एवं आकर्षक संचालन संजय हिरानी एवं मनोज खंचंदानी ने किया, जिन्होंने पूरे समारोह का गरिमापूर्ण संचालन किया।यह आयोजन आईएसएसएस ग्रुप की अध्यक्ष श्रीमती भाविका खंचंदानी, कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती शोभा परवानी एवं उपाध्यक्ष श्रीमती हर्षा केसवानी के नेतृत्व में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम की सफलता में सहयोगी टीम के सदस्य किरण तलरेजा, काजल कवाना, आशा, जियाना लोचवानी, एंजल बदलानी, पूनम बदलानी, पूजा वलेचा, पलक लालवानी, रिमझिम हिरानी एवं शीना ठाकुर का विशेष योगदान रहा। उनके समर्पण, सहयोग एवं अथक प्रयासों से कार्यक्रम अत्यंत सुव्यवस्थित एवं सफल रहा।
समारोह में विद्यार्थियों को प्रदान की गई ट्रॉफियों का प्रायोजन प्रचिती मीडिया के श्री सचिन घुगे द्वारा किया गया। आईएसएसएस ग्रुप ने उनके इस सराहनीय सहयोग के लिए विशेष आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के अंत में आईएसएसएस ग्रुप ने सभी मुख्य अतिथियों, विद्यार्थियों, अभिभावकों, प्रायोजकों, सहयोगी टीम एवं उपस्थित गणमान्य नागरिकों का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी समाज के मेधावी एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने हेतु ऐसे प्रेरणादायी कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।
