Loading...

मुंबई में महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस द्वारा ओबीसी समाज के प्रबुद्धजनों का सम्मान


नागपुर/मुंबई।क्रांतिसूर्य महात्मा ज्योतिराव फुले की द्विशताब्दी जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित 'सत्यशोधक आंदोलन' विषयक संगोष्ठी एवं ओबीसी समाज के प्रबुद्धजनों के सम्मान समारोह का आयोजन आज तिलक भवन, मुंबई में महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाळ की प्रमुख उपस्थिति में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। 
इस संगोष्ठी में सत्यशोधक आंदोलन के विचार, सामाजिक समानता, शिक्षा, संवैधानिक मूल्यों तथा ओबीसी समाज के सशक्तिकरण पर विस्तृत मार्गदर्शन किया गया। साथ ही राज्य के विभिन्न जिलों से आए ओबीसी समाज के प्रबुद्धजनों को उनके सामाजिक, शैक्षणिक एवं संगठनात्मक योगदान के लिए सम्मानित किया गया।


इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाळ ने कहा कि ओबीसी आंदोलन किसी समाज के विरोध का आंदोलन नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, समान प्रतिनिधित्व और संवैधानिक भागीदारी का आंदोलन है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा दिए गए नारे 'जितनी जिसकी संख्या भारी, उतनी उसकी भागीदारी' के सिद्धांत के प्रति कांग्रेस पार्टी प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि महात्मा फुले के समता, शिक्षा और सत्यशोधक विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का कांग्रेस ने संकल्प लिया है।


कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि एवं महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष किशोर कन्हेरे ने अपने संबोधन में कहा कि वे पिछले 25 वर्षों से ओबीसी आंदोलन में सक्रिय हैं। 11 अप्रैल को महात्मा फुले जयंती के अवसर पर फुले वाडा में प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाळ की यात्रा के बाद से फुले- शाहू- आंबेडकर विचारधारा को नई गति देने का कार्य प्रारंभ हुआ है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस सभी समाजों को साथ लेकर सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ रही है तथा कांग्रेस से दूर हुए समाजों को पुनः सम्मानजनक प्रतिनिधित्व देकर मुख्यधारा से जोड़ने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में फुले- शाहू- आंबेडकर के विचार समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

कार्यक्रम में महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष किशोर कन्हेरे, अनंत मोहोड तथा वरिष्ठ प्रवक्ता अतुल लोंढे की विशेष उपस्थिति रही।
इस अवसर पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ओबीसी विभाग के उपाध्यक्ष भानुदास माली, श्रीमती भाग्यश्री भोईर, दिगंबर राउल, अशोक खलाने, अभिजीत राऊत, राहुल पिंगले, विशाल धातुरे, कल्याण दळे, निलेश खैरे तथा एड. योगेश माकणे सहित ओबीसी समाज के विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्धजनों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव धनराज राठोड ने किया।
समाचार 7753666566198609173
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list