महिला काव्य मंच की पर्यावरण पर काव्य गोष्ठी
https://www.zeromilepress.com/2026/07/blog-post_590.html
नागपुर। अंतरराष्ट्रीय संस्था महिला काव्य मंच नागपुर , महाराष्ट्र इकाई की पर्यावरण विषय पर काव्य गोष्ठी का ऑनलाइन आयोजन सफ़ लतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत उमा हरगन द्वारा की गई सरस्वती वंदना से हुई । संस्थापक आ नरेश नाज़ सर के सानिध्य में मुख्य अतिथि कुसुम धर अध्यक्ष - जम्मू प्रांत, यूनिट 2, मकाम कश्मीर ने हिंदी कविता के साथ उर्दू एवं कश्मीरी कविताओं की चंद पंक्तियां सुनाई ।
विशिष्ट अतिथि मनवीन कौर पाहवा, जिला अध्यक्ष - मकाम औरंगाबाद ने मर्मस्पर्शी काव्य पाठ किया।
कार्यक्रम का संयोजन एवं सफल संचालन मकाम नागपुर अध्यक्ष शगुफ़्ता यास्मीन ने किया। "पर्यावरण" विषय पर काव्य गोष्ठी में वर्तमान में पर्यावरण संरक्षण, संवर्धन पर कवयित्रियों ने अपनी कविताओं से समां बांधा। मकाम महाराष्ट्र उपाध्यक्ष रीमा दीवान चड्ढा की विशेष उपस्थिति रही।
अन्य रचनाकारों में शशि भार्गव 'प्रज्ञा', प्रभा मेहता, रूबी दास, सुषमा अग्रवाल, विशाखा खंडेलवाल, मधु पटौदिया, ऋतु आसई, जिगिशा शाह, रेशम मदान, सुषमा शर्मा और माधुरी यादव उपस्थित थीं। रीमा दीवान चड्ढा के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ।
