सराहनीय है लक्ष्मी नरसिम्हा की यात्रा : गडकरी
सिंध माता मंडल खामला का भव्य आयोजन
नागपुर। नवरात्र महोत्सव में खामला वाली माता के मंदिर में तेलंगाना के लक्ष्मी नरसिम्हा धाम की यात्रा का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के हस्ते हुआ. गडकरी ने यात्रा को सराहनीय बताते हुए माता भक्तों इस पावन यात्रा का लाभ लेने का आव्हान किया व मंडल महासचिव प्रकाश तोतवानी को यादगार आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी।
अतिथियों में स्थायी समिति अध्यक्ष शिवानी दानी, नगरसेवक द्वय ईश्वर ढेंगरे, अमोल श्यामकुले, माया हाडे सहित अन्य उपस्थित थे।
सर्वप्रथम सुबह महाराज विजय शर्मा के सानिध्य में सुबह जय माता दी के जयघोषों के साथ घट स्थापना हुई. सिंध माता मंडल के महासचिव व पूर्व पार्षद प्रकाश तोतवानी ने उदघाटन समारोह में प्रस्तावना रखते हुए उपस्थितों को जानकारी दी कि मंडल की ओर से देश के धार्मिक स्थलों की नगर के धर्मप्रेमी भक्तों के लिए यात्रा का 30 वर्षो से आयोजन किया जाता रहा हैं. यहाँ न केवल झांकियों का निर्माण किया जाता हैं बल्कि यात्रा का अहसास तदहेतु वातावरण का उस प्रकार रूप दिया जाता है. इस वर्ष नाग मुख, श्रीगणेश, लक्ष्मी नरसिम्हा, बर्फीली यात्रा करते हुए खामला वाली माताजी के दर्शनों का लाभ भक्तों को प्राप्त हो रहा है. इस वर्ष झांकी एवं यात्रा का निर्माण सुदिप्तो सरकार व नरेंद्र खवले के मार्गदर्शन में कोलकाता के कुशल कारीगर द्वारा किया गया है.
उदघाटन समारोह में प्रमुखता से मोहन चौईथानी, पंजू तोतवानी, महेश उपदेव, रंजन कदम, ओमप्रकाश वरदानी, अशोक छतानी, दत्रातय माटे, राजू गंगवानी, ईश्वर भोसकर की उपस्थिति रही. अष्टमी के दिन महाराज पंडित विजय शर्मा के सानिध्य में होम हवन होगा. उपरांत माता भक्तों लंगर प्रसाद वितरित किया जाएगा. महाआयोजन को सफल बनाने में महासचिव प्रकाश तोतवानी के मार्गदर्शन में मंडल अध्यक्ष नारायण भोजवानी, परमानंद शंभुवानी, दौलतराम चंदवानी, राजन रामचंदानी, नंदलाल चेतवानी, दिलीप चैनानी, जज हेमनानी, बाबला करमचंदानी, रवि नासिकवार, राजन रामचंदानी, कन्हैया, आकाश, अजय तोतवानी, रमेश मंगलानी, हरीश आसुदानी, आशिष वरदानी, शंकर पंजवानी, आशु नारायणी, दीपक गंगवानी अहम भूमिका अदा कर रहे है.
