चाकण साहित्य परिषद की ओर से डॉ. गणेश पुंडे सम्मानित



‘ज्ञानेश्वरी काव्यार्थ’ ग्रंथ भेंटकर किया सम्मान; ग्लोबल पीस अवॉर्ड से भी हो चुके हैं सम्मानित


नागपुर/चाकण। महाराष्ट्र साहित्य परिषद, शाखा चाकण की ओर से आयोजित साहित्य, संगीत, कला एवं अभिनय सम्मेलन में परिषद के संचालक एवं ग्रामीण कवि डॉ. गणेश पुंडे को सम्मानित किया गया। सम्मेलन के आयोजक ज्ञानेश्वर शिळवणे द्वारा लिखित ‘ज्ञानेश्वरी काव्यार्थ’ ग्रंथ भेंटकर मान्यवरों की उपस्थिति में उनका सत्कार किया गया।


100वें अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन के उपलक्ष्य में आयोजित इस समारोह में साहित्य, संगीत, कला एवं अभिनय क्षेत्र की अनेक हस्तियों ने सहभागिता की। डॉ. पुंडे के साहित्यिक योगदान और निरंतर साहित्य सेवा की सराहना की गई। उन्हें हाल ही में ग्लोबल पीस अवॉर्ड सहित अनेक राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।


सम्मेलन की अध्यक्षता सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय के मराठी विभागाध्यक्ष डॉ. संदीप सांगळे ने की, जबकि स्वागताध्यक्ष संदेश काळे थे। इस अवसर पर कवयित्री राधिका कुलकर्णी के कविता संग्रह ‘गोड गोजिरी बालगीते’ का विमोचन, कवि सम्मेलन, गायन तथा अंधविश्वास उन्मूलन पर आधारित नाटक ‘या भोंदूंनी तुला गंडवलं’ का मंचन प्रमुख आकर्षण रहे।


डॉ. सांगळे और महाराष्ट्र साहित्य परिषद के पुणे जिला प्रतिनिधि राजन लाखे ने मराठी साहित्य, सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक मूल्यों के संरक्षण में साहित्य की भूमिका पर विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का आयोजन परिषद के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के सहयोग से किया गया। डॉ. पुंडे के सम्मान पर साहित्य जगत से जुड़े लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की।


लोकप्रिय खबरें

‘सूर संत्रा नगरीचा’ सीजन-5 का भव्य ग्रैंड फिनाले संपन्न

एम. जे. कॉलेज के विद्यार्थियों ने किया ट्रैफिक जागरूकता अभियान

मोको कहाँ ढूँढे…