कर्मण्येय स्कूल ऑफ एक्सीलेंस को मिला ग्लोबल सस्टेनेबिलिटी अवॉर्ड्स
नागपुर/नई दिल्ली। कर्मण्येय स्कूल ऑफ एक्सीलेंस की निदेशक श्रीमती प्रीति एस. कानेटकर तथा प्राचार्या डॉ. उन्नति दातार को 10 अक्टूबर 2026 को दिल्ली के मिरांडा हाउस में आयोजित समारोह में ग्लोबल सस्टेनेबिलिटी अवॉर्ड्स – दिल्ली चैप्टर के अंतर्गत क्रमशः ‘स्कूल लीडर’ और ‘एसडीजी विज़नरी’ श्रेणियों में सम्मानित किया गया। यह सम्मान सतत विकास, पर्यावरण संरक्षण और विद्यार्थियों में जिम्मेदार नागरिकता की भावना विकसित करने के उनके प्रयासों की पहचान है।
विद्यालय में सतत विकास को जीवनशैली का हिस्सा बनाने के लिए बीज संग्रहण, बीज-बॉल निर्माण एवं वितरण, इको-ब्रिक्स, कम्पोस्ट पिट प्रबंधन तथा माइंडफुलनेस जैसी गतिविधियां संचालित की जाती हैं। इन पहलों के माध्यम से विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता और शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक कल्याण को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
ग्लोबल सस्टेनेबिलिटी अवॉर्ड्स संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) की दिशा में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों एवं संस्थानों को सम्मानित करता है। इस उपलब्धि पर एसएसकेईएस की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा घाटे ने दोनों पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके समर्पण की सराहना की।
यह सम्मान कर्मण्येय स्कूल ऑफ एक्सीलेंस की पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास और भावी पीढ़ियों को जागरूक एवं जिम्मेदार वैश्विक नागरिक बनाने की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।
