वृद्धाआश्रम में वरिष्ठों की ओर बढ़ाये मदद के हाथ


 


नवोदय बिजनेस असोसिएशन का उपक्रम


नागपुर।  उमरेड रोड बहादुरा स्थित महेश्वर बुजुर्गों के आश्रम में नवोदय बिजनेस असोसिएशन अध्यक्ष मनोहरलाल आहूजा के नेतृत्व सदस्यों ने भेंट दी। वहाँ रहनेवाले वरिष्ठों के लिए नित्य उपयोग में आनेवाली खाद्यसामग्री, महिला , पुरुषों के लिए वस्त्र उनके केयर टेकर बंग के सुपुर्द किये गए। संस्था सदस्यों ने बुजुर्गों के साथ समय बिताकर उनके सेहत के बारे में जानकारी ली। 


 उन्हें आश्वसत किया गया कि संस्था नवोदय बिजनेस असोसिएशन द्वारा यथासंभव सहयोग किया जाता रहेगा। वहाँ के रहवासियों ने जानकारी दी कि महेश्वर बुजुर्गों के आश्रम में उनकी देखभाल, तबियत का बहुत ख्याल रखा जाता है। उनके भोजन की भी व्यवस्था परिवार की तरह की जाती है।मनोहरलाल आहूजा, लक्ष्मण मेंडरे,  सुधीर सहानी, अशोक बम्ब, कमलकुमार नामपल्लीवार, गोपाल मुल्तानी, सजंय खरे, रामावतार अग्रवाल, रमेश साहू, उमाकांत जाजू, किशोर रॉय, सजंय लारोकर, मुरली  रामरखयानी, प्रदीप पशीने की उपस्थिति रही।


लोकप्रिय खबरें

डांगे महिला महाविद्यालय में उद्यमिता प्रकोष्ठ का शुभारंभ

करवा चौथ उत्सव में महिलाओं ने बिखेरे रंग

साहित्यिकी में छाई रहीं मुंशी प्रेमचंद की रचनाएं