परशुराम सर्वभाषीय ब्राह्मण संघ का 3 जनवरी को 26वां युवक-युवती परिचय सम्मेलन

 



नागपुर। परशुराम सर्वभाषीय ब्राह्मण संघ के तत्वावधान में आयोजित होने वाला युवक-युवती परिचय सम्मेलन का 26वां आयोजन ‘मिलाप-2027’ आगामी 3 जनवरी 2027, रविवार को नागपुर के अमृत भवन में आयोजित किया जाएगा। परंपरानुसार नए वर्ष के प्रथम रविवार को होने वाले इस आयोजन को लेकर संघ की कार्यकारिणी ने समाजबंधुओं से सक्रिय सहभागिता एवं सहयोग का आह्वान किया है।


संघ की ओर से जारी संदेश में कहा गया है कि इस परिचय सम्मेलन को भव्य, दिव्य एवं सार्थक बनाने में देशभर में फैले समाजबंधुओं का हमेशा महत्वपूर्ण योगदान रहा है। समाज के सहयोग, सहभागिता एवं सामूहिक प्रयासों से यह आयोजन निरंतर अपनी परंपरा को आगे बढ़ा रहा है। आगामी आयोजन को भी इसी उत्साह और सामाजिक एकजुटता के साथ सफल बनाने की अपेक्षा व्यक्त की गई है।


विशेष रूप से नवयुवाओं और डिजिटल युग की नई पीढ़ी (Gen-Z) से आगे आकर आयोजन के प्रचार-प्रसार, आधुनिक तकनीक के उपयोग तथा कार्यक्रम के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी संभालने का आग्रह किया गया है। संघ का मानना है कि युवाओं की ऊर्जा, नवीन सोच और तकनीकी दक्षता इस आयोजन को अधिक व्यापक, प्रभावी एवं समाजोपयोगी स्वरूप प्रदान कर सकती है।


‘मिलाप-2027’ के माध्यम से विवाह योग्य युवक-युवतियों को परिचय एवं जीवनसाथी चयन का एक सार्थक मंच उपलब्ध कराने के साथ ही समाज में आपसी संपर्क, समन्वय और एकजुटता को मजबूत करने का उद्देश्य है।

परशुराम सर्वभाषीय ब्राह्मण संघ की कार्यकारिणी ने सभी विप्रबंधुओं से आयोजन को सफल बनाने के लिए सहयोग, सहभागिता एवं प्रचार-प्रसार में योगदान देने की अपील की है।


लोकप्रिय खबरें

करवा चौथ उत्सव में महिलाओं ने बिखेरे रंग

‘सूर संत्रा नगरीचा’ सीजन-5 का भव्य ग्रैंड फिनाले संपन्न

एम. जे. कॉलेज के विद्यार्थियों ने किया ट्रैफिक जागरूकता अभियान