विजयिनी सखियों ने 30 दिवसीय कार्तिक महात्म्य संकल्प पूर्ण किया



नागपुर। विजयिनी सखी मंच के पाक्षिक कार्यक्रमों की श्रृंखला ‘सौभाग्यपूर्ण पल’ के शुभांक-9 (157) (190) के अंतर्गत मंच की सखियों ने कार्तिक महात्म्य का पवित्र पर्व सामूहिक रूप से श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया।


इस अवसर पर सखियों ने शरद पूर्णिमा से कार्तिक पूर्णिमा तक पूरे 30 दिनों का धार्मिक संकल्प लिया। संकल्प के अंतर्गत तारों की छांव में अमृत स्नान, दीपदान, तुलसी पूजन, आंवला नवमी तथा मंदिर दर्शन जैसी धार्मिक परंपराओं एवं अनुष्ठानों का नियमित रूप से पालन किया गया।


सभी सखियों ने पूरे 30 दिनों तक अखंडित रूप से इस पवित्र संकल्प का निर्वहन करते हुए सफलतापूर्वक पूर्ण किया। इस सामूहिक धार्मिक साधना के माध्यम से भक्ति, आध्यात्मिकता, संस्कार एवं आपसी सद्भाव का सुंदर संदेश दिया गया।


इस पवित्र संकल्प को पूर्ण करने वाली विजयिनी पूनम हिंदुस्तानी, विजयिनी ममता सिंह, विजयिनी शिल्पा तिवारी, विजयिनी सीमा पांडे, विजयिनी शीतल तिवारी, विजयिनी सुनीता सिंह, विजयिनी मंजू देवांगन, विजयिनी राजश्री वाघेला, विजयिनी ममता तिवारी, विजयिनी राजलक्ष्मी मुरलीधरन, विजयिनी सरिता श्रीवास्तव एवं विजयिनी अंजली कोलवाडकर शामिल रहीं।


विजयिनी सखी मंच की सखियों ने सामूहिक रूप से इस धार्मिक परंपरा को निभाते हुए श्रद्धा, समर्पण और निष्ठा का परिचय दिया। 30 दिवसीय कार्तिक महात्म्य संकल्प की सफल पूर्णता सभी के लिए आध्यात्मिक आनंद एवं सौभाग्यपूर्ण पल का प्रतीक बनी।


लोकप्रिय खबरें

करवा चौथ उत्सव में महिलाओं ने बिखेरे रंग

‘सूर संत्रा नगरीचा’ सीजन-5 का भव्य ग्रैंड फिनाले संपन्न

एम. जे. कॉलेज के विद्यार्थियों ने किया ट्रैफिक जागरूकता अभियान