कार्तिक पूर्णिमा पर विजयिनी सखी मंच की सखियों ने किया 365 दीपदान



सामूहिक आरती से भक्तिमय हुआ कोराडी मंदिर परिसर


नागपुर। विजयिनी सखी मंच के पाक्षिक कार्यक्रमों की श्रृंखला ‘सौभाग्यपूर्ण पल’ के शुभांक-9 (159/192) के अंतर्गत कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर मंच की सखियों ने कोराडी स्थित श्री माँ जगदंबा मंदिर में धार्मिक एवं भक्तिमय आयोजन किया।



इस अवसर पर सभी सखियां एक जैसी पारंपरिक पोशाक में उपस्थित हुईं। एक जैसी सजी थाली के साथ श्री माँ जगदंबा के श्रीचरणों में सामूहिक आरती अर्पित कर श्रद्धा एवं भक्ति भाव से पूजा-अर्चना की गई। तत्पश्चात तालाब पूजन कर 365 दीपों का दीपदान किया गया। दीपों की रोशनी से वातावरण भक्तिमय एवं मंगलमय हो उठा।


कार्यक्रम में विजयिनी पूनम हिंदुस्तानी, विजयिनी सुनीता सिंह, विजयिनी शीला क्षिरसागर एवं विजयिनी शीतल तिवारी ने विशेष सहयोग प्रदान किया।


आयोजन को सफल एवं सौभाग्यपूर्ण बनाने में सहयोग देने के लिए विजयिनी सखी मंच ने कोराडी मंदिर के पदाधिकारियों के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया।


लोकप्रिय खबरें

‘सूर संत्रा नगरीचा’ सीजन-5 का भव्य ग्रैंड फिनाले संपन्न

एम. जे. कॉलेज के विद्यार्थियों ने किया ट्रैफिक जागरूकता अभियान

मोको कहाँ ढूँढे…