किसी किसी की बात
किसी किसी को
किसी किसी की
बात समझ नहीं आती,
किसी किसी को
किसी किसी की कोई भी
बात समझ नहीं आती।
ऐसे ही किसी को
कितने सारे लोग
कितने सारे सालों से समझा रहे
की भाई अब तो समझ ले
की तुम समझाने की
सारी हदे पार कर रहे
चलना ठीक से सीखे नहीं
लेकिन सब को चलाना चाहते हो।
क ख ग ठीक से सीखे नहीं
फिर भी कालीदास बनना चाहते हो।
तुम्हारी एकमात्र उपलब्धि यही है
की तुम सही जगह पैदा हुए हो
पर सच बोले तो
जिंदगी के आधे मकाम पर
ये बोझ लिए फालतू घूम रहे हो।
सरल बात ये है की
दूसरे को खराब बोल के
तुम अच्छे नहीं होते,
स्वयं अच्छे कर्म करने के बाद ही
तुम कुछ बन कर उभरते।
अभी तक तो हमे आपके
कोई भी कारनामे याद नहीं आते।
कुछ भी सस्ता चीप बोल कर
आप थोड़ी देर
की झूठी बादशाहत पा भीं लेंगे।
आप के अपने चाहते
आप के छोटे से कदम को
हनुमान जी छलांग तक कह देंगे,
लेकिन जब सूर्यास्त होगा तो
आप वही अपने झूठे
मायाजाल में फसे रहेंगे।
झूठी तारीफ बड़ी खतरनाक होती है,
रोज सुनी तो सच्ची भी लगती है।
एक बिल्ली के बच्चे को
शेर तक बना देती है।
लेकिन यह सब
उस हकीकत को नहीं बदलती
जो इक हारे हुए इंसान को
आइना दिखाती।
एक के बाद एक मित्र
साथ छोड़ देता
जो बचता है वो
किसी काम का नहीं होता
एक बड़ी अंतहीन
खाई सी दिखाई देती है
जिस का सामना एक
हारा हुआ इंसान करता है।
सब कुछ लिखा कर लाए थे,
बस सब कुछ मिटा दिए।
सब कुछ पा कर ,
खाली हाथ,
खाली दिमाग,
खाली झोली के साथ
आज भी खाली ही हो ,
इस में आप ही कर्मदरिद्र है।
- राजेन्द्र चांदोरकर (अनिकेत
नागपुर, महाराष्ट्र
