जीवन में प्रेम, स्नेह, आदर और खुशियां जितना बाटोगे उतनी बढ़ेगी : डॉ. शैलेश वाकडे



उभरते सितारे में 'खुशियों के पल'


नागपुर। पृथ्वी पर सभी प्राणियों में मनुष्य ही सबसे ज्यादा बुद्धिमान और संवेदनशील है। मनुष्यों को खुशियां उधार लेना नहीं पड़ता बल्कि, स्वयं में ही होती है। जीवन में प्रेम, स्नेह, आदर और खुशियां जितना बाटोगे उतनी बढ़ेगी। एक दूसरे से शेयर और केयर करने की भावना मन में हमेशा उज्वल रहनी चाहिए। इससे खुशियां मिलती है। खुश रहना जीवन की सबसे बड़ी नियामत है। अपने किसी भी बातों से, कर्मों से किसी भी प्राणी का मन ना दुखे। क्योंकि, पृथ्वी पर सभी का जीवन अनमोल है। जीवन की सार्थकता दूसरों को खुशियां बांटने में है। यह विचार डॉ. शैलेश वाकडे ने बच्चों और उनके अभिभावकों के बीच रखा।



विदर्भ हिंदी साहित्य सम्मेलन का नवोदित प्रतिभाओं को प्रोत्साहन के लिए समर्पित उपक्रम 'उभरते सितारे' का आयोजन हिंदी मोर भवन के उत्कर्ष हॉल में किया गया। कार्यक्रम का विषय 'खुशियों के पल' पर आधारित शिक्षाप्रद, ज्ञानवर्धक और संगीतमय प्रस्तुतियों से भरा रहा। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में लता मंगेशकर विद्यापीठ, नागपुर के फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर - डॉक्टर शैलेश वाकडे जी उपस्थित थे। इनका सम्मान संयोजक युवराज चौधरी और सहसंयोजिका वैशाली मदारे ने स्वागत वस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर किया। 


तत्पश्चात, सभी बच्चों ने शानदार गीतों और नृत्य की प्रस्तुति दी। जिसमें, अन्वेषा मुखर्जी, धनविन कोकुडे, वर्षा मुधडा, सुतिक्ष रामटेके, आदित्य मिंज और उज्जैनी मुखर्जी ने अपने सुरों से सबको सम्मोहित किया। आराध्या मुंधड़ा और  दर्शीत मोहिते ने शानदार नृत्य करके सब का मन मोह लिया। 

बच्चों की प्रस्तुतियों को उनके अभिभावकों के साथ-साथ  समरीष मुखर्जी, दीपक भावे, डॉ अशोक बाहेती, मुन्ना महाजन, रूपकिशोर कनौजिया, आरसी महतो, चंद्रसेन पाटिल, स्नेहा रामटेक, मनिषा रामटेके, अश्विनी बागडे, निकिता बागडे, डॉ प्रकाश उईके  मीनाक्षी केसरवानी, ममता काकडे, जवाहर तरार और गीता सुरेश मिंज आदि ने बहुत सराहा।  कार्यक्रम का कुशल संचालन सहसंयोजिका वैशाली मदारे ने किया।  तथा, उपस्थित सभी दर्शकों, कलाकारों और बच्चों का आभार संयोजक युवराज चौधरी ने व्यक्त किया।


लोकप्रिय खबरें

करवा चौथ उत्सव में महिलाओं ने बिखेरे रंग

‘सूर संत्रा नगरीचा’ सीजन-5 का भव्य ग्रैंड फिनाले संपन्न

एम. जे. कॉलेज के विद्यार्थियों ने किया ट्रैफिक जागरूकता अभियान