नागपुर में आधुनिक खेल सुविधा का नया केंद्र बना ‘द पीकल वर्ल्ड’, भव्य शुभारंभ संपन्न



नागपुर। शहर में खेल, फिटनेस एवं स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक नई पहल करते हुए ‘द पीकल वर्ल्ड’ का भव्य शुभारंभ माननीय विधायक श्री समीर मेघे, श्री विजय मुनीश्वर, श्री शरद सूर्यवंशी एवं श्री विजय जाठे के शुभहस्ते संपन्न हुआ।



शुभारंभ अवसर पर अतिथियों ने पीकल बॉल कोर्ट का निरीक्षण किया तथा वहां उपलब्ध आधुनिक सुविधाओं, कोर्ट की उत्कृष्ट गुणवत्ता और निर्माण की भव्यता की सराहना की। उन्होंने इसे नागपुर में खेल सुविधाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल बताते हुए आयोजकों को शुभकामनाएं दीं।


अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि आज की व्यस्त जीवनशैली में शारीरिक गतिविधियों, नियमित व्यायाम और खेलों का महत्व लगातार बढ़ रहा है। स्वस्थ शरीर और तनावमुक्त जीवन के लिए खेल एक प्रभावी माध्यम हैं। पीकल बॉल ऐसा खेल है, जिसे बच्चे, युवा, महिलाएं और वरिष्ठ नागरिक सहित सभी आयु वर्ग के लोग आसानी से खेल सकते हैं। यह खेल मनोरंजन के साथ-साथ फिटनेस और सामाजिक सहभागिता को भी बढ़ावा देता है।


उन्होंने नागरिकों से खेलों को अपनी दिनचर्या में शामिल करने तथा अधिक से अधिक लोगों को पीकल बॉल के प्रति प्रेरित करने का आह्वान किया।


‘द पीकल वर्ल्ड’ का उद्देश्य केवल आधुनिक खेल मैदान उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि नागपुर में फिटनेस, स्वास्थ्य, मनोरंजन और सकारात्मक जीवनशैली की नई संस्कृति विकसित करना है। इस नई खेल पहल के आयोजक देवेंद्र जैन एवं रौनक जैन ने उपस्थित अतिथियों और शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त किया।


‘द पीकल वर्ल्ड’ – PLAY FIT, LIVE FIT! के संदेश के साथ नागपुरवासियों को खेल और स्वस्थ जीवनशैली से जोड़ने की दिशा में एक नई शुरुआत हुई।


लोकप्रिय खबरें

करवा चौथ उत्सव में महिलाओं ने बिखेरे रंग

‘सूर संत्रा नगरीचा’ सीजन-5 का भव्य ग्रैंड फिनाले संपन्न

एम. जे. कॉलेज के विद्यार्थियों ने किया ट्रैफिक जागरूकता अभियान