साधना सहकारी बैंक में कॉइन मेला
उपभोक्ताओं ने दिया अभूतपूर्व प्रतिसाद
नागपुर। साधना सहकारी बैंक व भारतीय रिजर्व बैंक के सहयोग से आज साधना सहकारी बैंक के परिसर में सभी ग्राहकों व व्यापारियों के लिए कॉइन मेले का आयोजन किया गया। इस कॉइन मेले में बड़ी संख्या में ग्राहकों व व्यापारी बंधुओं ने उपस्थित होकर साधना सहकारी बैंक के इस कॉइन मेले का लाभ उठाया। कार्यक्रम में साधना सहकारी बैंक के अध्यक्ष घनश्याम कुकरेजा ने अपने संबोधन में कहा कि हमारी बैंक हमेशा सभी ग्राहकों के हित में कार्य करती है। उन्होंने सभी व्यापारियों से निवेदन किया कि कृपया सभी इस कॉइन मेले का लाभ उठाएं।
कॉइन मेले में साधना सहकारी बैंक के संचालक किशन रामनानी, श्रीचंद चावला, विनोद लालवानी, अमिताभ मेश्राम तथा बैंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मिलिंद कुलकर्णी, सोना बुधवानी , राजकुमार कोडवानी सहित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने ग्राहकों से अपील की कि कृपया कॉइन मेले का अधिक से अधिक लाभ लें। मेले में सिक्कों के आदान-प्रदान की सुविधा मिलने से व्यापारियों व ग्राहकों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
