सफल रही शिरोमणि अमर शहीद संत कंवर राम के शहादत दिवस पर परिचर्चा



राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद, नई दिल्ली तथा विदर्भ सिंधी विकास परिषद, नागपुर का उपक्रम


नागपुर। राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद, नई दिल्ली तथा विदर्भ सिंधी विकास परिषद नागपुर द्वारा संयुक्त रूप से संत शिरोमणि अमर शहीद भगत कंवरराम की शहादत दिवस पर बीएसवीपी हॉल, मोहनलाल रुघवानी मार्ग, जरीपटका में परिचर्चा सफलता पूर्वक संपन्न हुई।


कार्यक्रम की अध्यक्षता विदर्भ सिंधी विकास परिषद के अध्यक्ष डॉक्टर विंकि रुघवानी ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भगत कंवरराम सेवा मंडल के अध्यक्ष सुरेश केवलरामानी थे। कार्यक्रम के विशेष अतिथि नाग विदर्भ सेंट्रल सिंधी पंचायत के अध्यक्ष सुरेश जग्यासी तथा समाजसेवी विजय केवलरामानी थे। सर्वप्रथम आए हुए अतिथियों ने ईश्वरदास झूलेलाल तथा अमर शहीद संत कंवरराम की फोटो पर माल्यार्पण कर ज्योति प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।


कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए विदर्भ सिंधी विकास परिषद के महासचिव पी.टी. दारा ने कहा कि संस्था की ओर से हर वर्ष संत कंवरराम जे जन्म दिन 13 अप्रैल को तथा पुण्यतिथि 1 नवंबर को गांधीबाग स्थित संत कंवरराम की प्रतिमा पर कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।


सुरेश केवलरामानी ने जानकारी दी कि सिंधी समाज संत कंवरराम को अवतारी पुरुष मानकर पूजता है। सुरेश जगयासी ने कहा कि अमर शहीद संत कंवरराम के नाम पर विश्व में हर वर्ष करीब 1000 स्थानों पर संत कंवरराम का वर्षा महोत्सव मनाया जाता है।


विजय केवलरामानी ने कहा कि संत कंवरराम का कत्ल करने आए हुए दो बंदूकधारियों जब उन्हें चरण छूकर आशीर्वाद मांगा तो उन्होंने कहा कि जिस काम के लिए तुम आए हो वो जरूर सफल होगा। अध्यक्षीय उद्बोधन में विदर्भ सिंधी विकास परिषद के अध्यक्ष डॉ. विंकि रुघवानी ने बताया कि पूरे विश्व की सिंधी बस्तियों में रास्ते, चौराहे, स्कूल, धर्मशालाएं तथा मंदिर बनवाए गए हैं।


परिचर्चा में भाग लेते हुए अमरावती की प्रसिद्ध लेखिका मंजु आडवानी ने संत कंवरराम के भजनों में संदेश, किशोर लालवाणी ने संत कंवरराम की इबादत, सखावत, सकाफत तथा शहादत विषय पर अपने विचार रखे। प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. विनोद आयदाणी ने संत कंवरराम की शिक्षाओं की आज के संदर्भ में उपयोगिता विषय पर सुंदर ढंग से अपने विचार प्रस्तुत किये। 


इस अवसर पर संजीवनी फाउंडेशन के अध्यक्ष वाधनदास तलरेजा, रिचा केवलरामानी, कंचन जग्यासी, रश्मि कौरानी, अशोक केवलरामाणी, मोहन चोइथानी, नंदकिशोर आयलाणी, हरीश वासवानी, सुंदर तारवानी, गावेर्धन कोडवानी, रमेश विधानी, बंटी दुधानी, गुरमुख मोटवाणी, किशन बालानी, महेश चेलानी, राजेश ज्ञानचंदानी, मीरा जारानी, पिंकी रामनानी, पूजा मोरयानी समर्थ, विक्की दारा आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन रंगमंच कलाकार विजय वीधानी ने किया। विदर्भ सिंधी विकास परिषद की कोषाध्यक्ष शोभा भागिया ने आभार प्रदर्शन किया.


लोकप्रिय खबरें

करवा चौथ उत्सव में महिलाओं ने बिखेरे रंग

‘सूर संत्रा नगरीचा’ सीजन-5 का भव्य ग्रैंड फिनाले संपन्न

एम. जे. कॉलेज के विद्यार्थियों ने किया ट्रैफिक जागरूकता अभियान