तेलंखेड़ी मंदिर में विजयिनी सखी मंच ने मनाई आंवला नवमी



नागपुर। विजयिनी सखी मंच की पाक्षिक कार्यक्रम श्रृंखला ‘सौभाग्यपूर्ण पल’ के अंतर्गत अक्षय नवमी (आंवला नवमी) के अवसर पर तेलंखेड़ी मंदिर परिसर में धार्मिक एवं पारंपरिक आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंच की सखियों ने आंवला वृक्ष का विधिवत पूजन कर दीपदान किया तथा वृक्ष की कच्चे सूत से परिक्रमा कर सामूहिक आरती अर्पित की।



कार्यक्रम में मनीषा सराफ ने आंवला नवमी की पौराणिक कथा सुनाई और पर्व के धार्मिक महत्व से सभी को अवगत कराया। इसके पश्चात परंपरा के अनुसार सामूहिक जलपान का आयोजन किया गया।

सखियों ने गोशाला पहुंचकर गौमाता को गुड़ एवं हरे चारे का भोग अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। सभी सदस्य एक जैसी पारंपरिक पोशाक में शामिल हुईं, जिससे आयोजन में धार्मिक श्रद्धा के साथ एकता एवं सांस्कृतिक सौहार्द का भाव दिखाई दिया।



कार्यक्रम का समापन प्राचीन कल्याणेश्वर मंदिर में शिवलिंग का अभिषेक कर भगवान शिव की आराधना के साथ हुआ। आयोजन में पूनम हिंदुस्तानी, मनीषा सराफ, सुनीता सिंह, अंजली कोलवाडकर, ममता सिंह, अर्चना चौरसिया एवं प्राजक्ता कोमावार ने विशेष सहयोग प्रदान किया। विजयिनी सखी मंच की सखियों ने धार्मिक परंपराओं का पालन करते हुए श्रद्धा, भक्ति एवं आपसी सद्भाव से इस पावन अवसर को उत्साहपूर्वक मनाया।


लोकप्रिय खबरें

करवा चौथ उत्सव में महिलाओं ने बिखेरे रंग

‘सूर संत्रा नगरीचा’ सीजन-5 का भव्य ग्रैंड फिनाले संपन्न

एम. जे. कॉलेज के विद्यार्थियों ने किया ट्रैफिक जागरूकता अभियान