यादगार रहा रायपुर में पंजाबी परिचय सम्मेलन
छत्तीसगढ़ पंजाबी सनातन सभा
नागपुर। अखिल भारतीय पंजाबी समाज के विवाह योग्य युवक युवतियों के राष्ट्रीय परिचय सम्मेलन का भव्य आयोजन रायपुर के जोरा ग्राम स्थित पंजाब केसरी भवन में किया गया ।पंजाबी महासंघ के राष्ट्रीय समन्वय नरेंद्र सतीजा ने बताया कि छत्तीसगढ़ पंजाबी सनातन सभा के तत्वावधान में आयोजित संस्था का यह लगातार सफलतापूर्वक 30 वां आयोजन है जिसे अभूतपूर्व प्रतिसाद मिला।
सम्मेलन में बड़ी संख्या में पंजाबी परिवारजन अपने विवाह योग्य पुत्र पुत्रियों के सा उपस्थित हुए। समूचे आयोजन की व्यवस्था सर्वत्र सराहनीय रही। विशेष रूप पहली बार बडी तादाद में युवतियों के पंजीयन हुए।विशेष रूप से युवतियों के लिए पंजीकरण निशुल्क रखा गया था। आवास और भोजन की व्यवस्था उच्चकोटि की रही। उल्लेखनीय है कि संस्था के पंजाब केसरी भवन में 38 एयरकंडीशन्ड कमरे हैं। आयोजन की विशेष बात कार्यक्रम कक्ष में बैठक और संचालन की व्यवस्था अनूठी रही।
कार्यक्रम के दौरान नागपुर, जबलपुर, भोपाल आदि स्थानों के मैरिज ब्यूरो के स्टाल लगाए गए जहां लोगों की भीड़ रही। अध्यक्ष सतिंदर कोहली के नेतृत्व में समुची टीम सेवारत रही और आयोजन को यादगार बना दियाlनागपुर से पंजाबी महासंघ के राष्ट्रीय समन्वय नरेंद्र सतीजा, मध्य भारत पंजाबी मंच के समन्वयक सतीश चचरा और सनातन धर्म युवक सभा मैरिज ब्यूरो के सभापति सुधीर आनंद शामिल हुए
