‘लोकतंत्र पर हावी होती भीड़तंत्र’ विषय पर चौपाल में विचार-विमर्श




नागपुर। विदर्भ हिंदी साहित्य सम्मेलन, हिंदी मोर भवन, सीताबर्डी में 23 नवंबर को ‘चौपाल’ उपक्रम के अंतर्गत ‘लोकतंत्र पर हावी होती भीड़तंत्र’ विषय पर चर्चा आयोजित की गई। संयोजक विजय तिवारी एवं सहसंयोजक हेमंत कुमार पांडे के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एडवोकेट आकाश प्रसाद उपस्थित थे।



कार्यक्रम का शुभारंभ हेमलता मिश्र (मानवी) द्वारा सरस्वती वंदना से हुआ। मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र एवं सम्मान प्रतीक प्रदान कर स्वागत किया गया। चर्चा में मदनगोपाल वाजपेई, पंडित धीरज दुबे एवं एडवोकेट जगत वाजपेई ने अपने विचार व्यक्त करते हुए भीड़तंत्र, राजनीतिक आंदोलनों, विपक्ष की भूमिका तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था के समक्ष चुनौतियों पर विचार रखे।


मुख्य अतिथि एडवोकेट आकाश प्रसाद ने कहा कि भ्रमित युवाओं की विचलित मानसिकता का लाभ अवसरवादी समूह उठाते हैं और उनकी ऊर्जा का दुरुपयोग कर आंदोलनों को उग्र एवं हिंसक रूप देने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने युवाओं को सही दिशा देने, प्रशासनिक कार्यप्रणाली में सुधार तथा शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की आवश्यकता पर बल दिया।


कार्यक्रम का संचालन विजय तिवारी ने किया। आयोजन की सफलता में अमरीश दुबे, पद्मदेव दुबे, दिनेश बागड़ी, शत्रुघ्न तिवारी, राजेंद्र शुक्ला, रमापति चौबे, वैभव शर्मा, सौरभ शर्मा, सचिन शुक्ला, लक्ष्मीकांत कोठारी, सुभाष चंद्र उपाध्याय, भागवत पांडे, कृपाशंकर तिवारी, दिलीप तिवारी, ओमप्रकाश कहाटे सहित अन्य सदस्यों ने योगदान दिया।


लोकप्रिय खबरें

करवा चौथ उत्सव में महिलाओं ने बिखेरे रंग

‘सूर संत्रा नगरीचा’ सीजन-5 का भव्य ग्रैंड फिनाले संपन्न

एम. जे. कॉलेज के विद्यार्थियों ने किया ट्रैफिक जागरूकता अभियान