अभिनेता संदेश गौर कश्यप को ‘राइज़िंग स्टार अवार्ड’ से सम्मानित



लखनऊ में एनटीएन जिंदगी अवार्ड सीजन-7 समारोह संपन्न


नागपुर/लखनऊ। बॉलीवुड अभिनेता संदेश गौर कश्यप को न्यूज टाइम नेशन चैनल के प्रतिष्ठित ‘एनटीएन जिंदगी अवार्ड सीजन-7’ समारोह में ‘राइज़िंग स्टार अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। फिल्म इंडस्ट्री में पिछले 10 वर्षों से उनके उल्लेखनीय योगदान, अभिनय एवं कार्यों के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया। उन्होंने अपनी पत्नी इंजीनियर भाग्यश्री संदेश गौर के साथ पुरस्कार ग्रहण किया।


बाबू युगराज सिंह आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, लखनऊ के सभागार में आयोजित समारोह में फिल्म, कला, साहित्य, संस्कृति एवं सामाजिक सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।


संदेश गौर कश्यप हिंदी, मराठी, छत्तीसगढ़ी एवं तेलुगु फिल्मों के अलावा टेलीविजन, वेब सीरीज और म्यूजिक वीडियो में भी काम कर चुके हैं। उन्होंने आयोजक राज खुर्शीद खान एवं उनकी टीम का आभार व्यक्त करते हुए सम्मान अपने परिवार, शुभचिंतकों और सहयोगियों को समर्पित किया।


समारोह की अध्यक्षता पद्मश्री एवं अभिनेता डॉ. अनिल रस्तोगी ने की। मुख्य अतिथि सूचना आयुक्त तेजस्वर पाण्डेय तथा विशिष्ट अतिथि नितिन प्रमोद (भारतीय विदेश सेवा), राजेंद्र कुमार भट्ट एवं मंजू श्रीवास्तव सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, मुशायरे एवं कवि सम्मेलन का भी आयोजन हुआ।


लोकप्रिय खबरें

‘सूर संत्रा नगरीचा’ सीजन-5 का भव्य ग्रैंड फिनाले संपन्न

एम. जे. कॉलेज के विद्यार्थियों ने किया ट्रैफिक जागरूकता अभियान

मोको कहाँ ढूँढे…