प्रकाश पर्व: विशाल आकर्षक रंगोली बनी आकर्षक का केंद्रबिंदु



खिरणी प्रसाद का हुआ वितरण


नागपुर। खामला सिंधी कॉलोनी में  हरीओम शुक्राना के समक्ष प्रकाश पर्व श्री गुरुनानक जयंती पर बच्चों ने रात भर जागकर न केवल मार्गो को स्वच्छ किया बल्कि विशाल, भव्य रंगोली बनाकर सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया. 


सभी संगत ने विशाल रंगोली की काफी तारीफ की. बड़ी संख्या में बच्चों और पालकों, संगत की मौजूदगी रही. आयुषी, पूजा, आरती, कशिश, प्रांजल, साक्षी, खुशी सहित सभी रहवासियों का सहयोग रहा. पूजन उपरांत संगत में मसाला दूध खिरणी प्रसाद वितरित किया गया। संजय बुधरानी, उमेश, अविनाश, करन टेकचंदानी, पंकज वरदानी, जेठानी सहित परिसर वासी उपस्थित थे।


लोकप्रिय खबरें

करवा चौथ उत्सव में महिलाओं ने बिखेरे रंग

‘सूर संत्रा नगरीचा’ सीजन-5 का भव्य ग्रैंड फिनाले संपन्न

एम. जे. कॉलेज के विद्यार्थियों ने किया ट्रैफिक जागरूकता अभियान