किशोर कन्हेरे के जन्मदिन पर फुटपाथ पाठशाला के विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित
नागपुर। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष किशोर भाऊ कन्हेरे का जन्मदिन कन्हेरे फाउंडेशन, नागपुर एवं मित्र परिवार की ओर से फुटपाथ पाठशाला में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के साथ केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा की गईं तथा उन्हें स्कूल बैग वितरित किए गए।
कार्यक्रम में श्याम चौधरी ने कन्हेरे फाउंडेशन की ओर से संचालित विभिन्न सामाजिक गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किशोर भाऊ कन्हेरे के जन्मदिन के अवसर पर प्रतिवर्ष सामाजिक सरोकारों से जुड़े एवं शैक्षणिक उपक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसी क्रम में इस वर्ष फुटपाथ पाठशाला के विद्यार्थियों को स्कूल बैग प्रदान कर शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने का प्रयास किया गया।
इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारी रिजवान अंसारी, विजय नाडेकर एवं अंकित कन्हेरे ने अपने विचार व्यक्त करते हुए इस सामाजिक पहल की सराहना की तथा किशोर भाऊ कन्हेरे को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। किशोर कन्हेरे ने सभी शुभचिंतकों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में अंकित कन्हेरे, सौ. लिपिका कन्हेरे, श्याम चौधरी, रिजवान अंसारी, राजेश रंगारी, संतोष सिंह, विजय नाडेकर, आनंद शर्मा, गजानन चकोले, ऋषी कारुंडे, ईश्वर बरडे, संजय बोकाडे, प्रतीक आर्य, प्रा. राजेश राहाटे, देवेंद्र काटे, राहुल पलाडे, किरण कलंत्री, अर्चना बडोले, किशोर गायधने, गिरीधर मुरोडिया, अजय महादुरे, अभिजित कोलारकर, डॉ. राज दासानी, नरेंद्र मरघडे, मच्छिंद्र आवळे, राजेश ओझा, विजय शेंडे, ज्ञानेश्वर नाडेकर, रमेश फुले, पंकज नेरकर, मुरलीधर जयपुरकर, विकास नेरकर, अंशुल गुप्ता,
किशन मोहलिया, मो. सदरुद्दीन अंसारी, शरफुद्दीन अंसारी, सिद्धू कोमजवार, सुनील कन्हेरे, अविनाश मस्के, प्रशांत कमाविसदार, शितल देशमुख, मोनाली फुलझेले, दिशा आसारे, आदित्य पेटकर, नरेंद्र आगलावे, राजेश धुमाल, अक्षय अनकर, किरण चौरागडे, महेश धकाते, महेंद्र एवं पंकज डांगोरे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और मित्र परिवार के सदस्य उपस्थित थे। सभी ने किशोर भाऊ कन्हेरे को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।




