माँ लक्ष्मी की प्रतिमाओं की सामूहिक महाआरती
विधिवत किया विसर्जन
नागपुर। दीपावली के अवसर पर पूजन के पश्चात कई स्थानों पर माँ लक्ष्मी की प्रतिमाएँ पेड़ों के नीचे व सार्वजनिक स्थानों पर छोड़ दी जाती हैं। प्रतिमाओं का सम्मान बनाए रखने के उद्देश्य से भाजपा व्यापारी आघाड़ी के महाराष्ट्र प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र कुकरेजा के आह्वान पर नागरिकों द्वारा माँ लक्ष्मी की प्रतिमाएँ भाजपा जनसंपर्क कार्यालय, जरीपटका, नागपुर में एकत्रित की।
आज वीरेंद्र कुकरेजा एवं सिंधी सारस्वत ब्राह्मण मंडल के सहयोग से इन प्रतिमाओं का विधि-विधान, वैदिक मंत्रोच्चार एवं सामूहिक महाआरती के साथ श्रद्धापूर्वक विसर्जन किया गया। इस पावन अवसर पर महाराष्ट्र विधान परिषद सदस्य संजय भेंडे की विशेष उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में विभिन्न दरबारों, सामाजिक संस्थाओं, पंचायतों एवं उप-पंचायतों का सहयोग प्राप्त हुआ।मंच संचालन जगदीश वंजानी ने किया। सारस्वत सिंध ब्राह्मण मंडल के वरिष्ठ पं. दयाल शर्मा,अध्यक्ष राजू महाराज, मुरलीधर शर्मा, सुनील महाराज, नरेश त्रिवेदी, नवीन शर्मा, राजेश शर्मा उपस्थित थे।
