जयंती पर साधु वासवानी का अभिवादन
नागपुर। सिंधु युवा शक्ति सामाजिक संस्था नागपुर द्वारा साधु वासवानी जयंती मनाई गई। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष महेश बठेजा, उपमहापौर लीला हाथीबेड़, समाज सेवक दादा घनश्यामदास कुकरेजा, नगरसेवक वीरेन्द्र कुकरेजा, नाग विदर्भ सेंट्रल सिंधी पंचायत अध्यक्ष सुरेश जग्यासी, पार्षद प्रमिला मथरानी, विवेक निकोसे, रोहित यादव, गौतम अंबादे, अभिषेक उसरे, नागपाल, साधू वासवानी मिशन के चंद्रु साहनी,
तीरथ चौधरी, नूरी उत्तम सुन्दर, संस्था के राजेश धनवानी, करन धनवानी, दिलीप धनवानी, गिरिश मंजानी, कमलेश आहुजा, मनोज माखीजा, विजय जेसवानी, आवतराम चावला, कमलेश आहूजा, कमल राधवानी, सुरेश टहिल्याणी, सीमा मेश्राम, प्रदीप बालानी उपस्थित थे। वक्ताओं ने अपने समयोचित मार्गदर्शन में वासवानी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके विचारों को आत्मसात करने हेतु प्रेरित किया।
