नागपुर स्तरीय योंगमुडो स्पर्धा सम्पन्न
नागपुर। योंगमुडो असोसिएशन नागपुर द्वारा नागपुर जिल्हा योंगमुडो स्पर्धा व राज्य स्तरीय चयन स्पर्धा का आयोजन सुगत बुद्ध विहार, बाबुलबन, में किया गया। जिसमें योंगमुडो असोसिएशन नागपुर के अध्यक्ष विनोद डहारे, सचिव किरण यादव, व सदस्य शुभम पडोले, वैभव ब्राह्मणकर, आंचल राऊत, उपस्थित रहे।
स्पर्धा में श्री श्याम कराटे अकादमी बहादुरा, तथागत कराटे अकादमी हिवरी नगर, कुकरेजा कान्वेंट, सेंट जेवियर्स स्कूल, ब्लॉसम स्कूल, सेंटर प्वाइंट स्कूल, नेक्सस इंटरनेशनल स्कूल, के खिलाड़ियों ने सहभाग लिया।
विजेता खिलाड़ियों का चयन आगामी राज्य स्तरीय स्पर्धा जो दिसंबर माह में होने वाली है उसके लिए किया गया। प्रयाग शेंडे, तेजस माटे, अर्पित जामगडे, प्रतीक बांडेपुचे, जयेश पाटिल, ने रेफरी की भूमिका निभाई। योंगमुडो राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी गई।
