साहित्यिकी के 'किताबें बोलती हैं' का सफल आयोजन
नागपुर। विदर्भ हिंदी साहित्य सम्मेलन' के उपक्रम साहित्यिकी के अंतर्गत किताबें बोलती है' कार्यक्रम का सफल आयोजन संपन्न हुआ। सर्वप्रथम हेमलता मिश्र 'मानवी' द्वारा सरस्वती वंदना के गायन किया गया तत्पश्चात कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
साहित्य प्रेमियों और पाठकों को एक मंच पर लाने वाले इस विशेष साहित्यिक कार्यक्रम की अध्यक्षता संजीवनी चौधरी ने की। उन्होंने अपने वक्तव्य में कला एवं साहित्य के महत्त्व पर प्रकाश डाला तथा व्यंग्य विधा की प्रशंसा करते हुए 'श्रेष्ठ साहित्यिक व्यंग्य' इस पुस्तक के कुछ अंश पढ़े।
कार्यक्रम में डॉ. अशोक डोळस ने 'परिषद् प्रभा', जॉनसन हॉरी ने 'मध्यकालीन भारत का इतिहास', दीप्ति मोहन ने 'सौ शायर, सौ गज़ले', दीपक गुप्ता ने 'तृषा गई एक बूँद से', संतोष बुधराजा ने 'वह खाली सोफा' के अंश को पढ़कर सुनाया। सभागार में उपस्थित श्रोताओं ने सभी का यथोचित उत्साहवर्धन किया। संचालन माधुरी मिश्रा 'मधु' ने किया।
