पार्श्वनाथ स्कूल में विद्यार्थियों ने साकार किए ऐतिहासिक किले
नागपुर। छत्रपति शिवाजी महाराज के शौर्य, पराक्रम और महाराष्ट्र के गौरवशाली इतिहास से नई पीढ़ी को परिचित कराने के उद्देश्य से दिवाली के अवसर पर पार्श्वनाथ पब्लिक स्कूल एवं जूनियर कॉलेज, उदय फिजियोथेरेपी मेडिकल कॉलेज, अमरावती रोड, नागपुर के सहयोग से भव्य किला निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 5 से 10 तक के विद्यार्थियों के साथ उदय फिजियोथेरेपी मेडिकल कॉलेज एवं श्री साई ताज पॉलिटेक्निक कॉलेज के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने मिट्टी, पत्थर और पानी से गिरिदुर्ग एवं जलदुर्ग की आकर्षक प्रतिकृतियां बनाईं। इनमें बुर्ज, मुख्य द्वार, मावले तथा छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमाओं के माध्यम से ऐतिहासिक वातावरण साकार किया। विद्यार्थियों ने शिवाजी महाराज, मावले, जीजाबाई, येसुबाई, साईबाई और हिरकणी की वेशभूषा भी धारण की। इस अवसर पर उदय टेकाड़े, मप्र आयोजन समिति सदस्य डॉ. संजय बंगाले (पूर्व नगरसेवक), इतिहासकार डॉ. श्रीकांत पारखी, डॉ. आनंद मांजरखेड़े (दुर्ग अध्ययनशाला), डॉ. जगदीश बावनकर (दुर्ग निरीक्षक), प्राचार्य श्रीमती अन्नू पाल, श्री साई पॉलिटेक...