Loading...

राकेश छोकर को नासा से मिली ‘विशेष वर्चुअल गेस्ट स्टैम्प 2023’ की उपलब्धि


नासा ने उनकी निरंतर भागेदारी की सराहना की, प्रसंशकों में अपार हर्ष


नागपुर/नई दिल्ली। वर्ष 2023 के अंतिम पखवाड़े में नासा ने अपने विभिन्न लॉन्च इवेंट में  निरंतर भागीदारी करने वाले विशेष रूप से  आभासी मेहमानों को विशेष वर्चुअल गेस्ट स्टैम्प 2023 से नवाजा हैं।इस उपलब्धि के साथ उनकी निरंतर भागेदारी की सराहना भी की गई है।

नासा की ओर से जारी संदेश के जरिये राकेश छोकर के साथ इस उपलब्धि को साझा किया गया।नासा के अनुसार जैसे-जैसे वर्ष समाप्त हो रहा है, हम उनकी निरंतर भागीदारी के लिए सराहना के तौर पर  विशेष वर्चुअल गेस्ट स्टैम्प 2023 प्रदान करते हैं। हम  उन दस लाख से अधिक आभासी मेहमानों में से एक पाकर रोमांचित हैं, जो 2020 में आभासी अतिथि कार्यक्रम शुरू होने के बाद से हमारे साथ जुड़े हैं। नासा के लॉन्च और मील के पत्थर के रूप में साथ साझा करने में सक्षम होना खुशी की बात है।

यह उपलब्धि पाकर श्री छोकर रोमांचित हैं और उनके प्रसंशकों में अपार हर्ष व्याप्त है।उन्हें लगातार विशिष्ट जनों से बधाइयां मिल रही हैं।विदित हो कि श्री छोकर अभी तक नासा के विभिन्न लॉन्च इवेन्ट में निरंतर 17 बार वर्चुअल गेस्ट रह चुके हैं।जो रिकॉर्ड के तौर पर एशिया व इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्डस में दर्ज हो चुका है।

समाचार 1184745895565825699
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list