विजयिनी सखियों का उपक्रम
https://www.zeromilepress.com/2024/01/blog-post_2.html
मातृसेवा संघ के बच्चों के संग नूतन वर्ष
नागपुर। विजयिनी ‘एक दायित्व मानवता के हित में' संस्था के अंतर्गत, पाक्षिक कार्यक्रम की श्रृंखला में आशीष पल-10 कार्यक्रम का आयोजन मातृ सेवा संघ, सीताबर्डी में किया गया। इस विजयिनी मिनी बिज्जू के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुख्याध्यापिका मृणालिनी देशमुख को शॉल पहनाकर विजयिनी सिस्टर मृदुला ने सम्मानित किया।
विजयिनी सखियों ने बच्चों के साथ नववर्ष की पार्टी का आयोजन किया तथा बच्चों के साथ नववर्ष के शुभागन में केक काटे। उनके साथ तरह तरह के गेम, नृत्य एवं गीत संगीत का बच्चों के साथ आनंद उठाया। बच्चों को गिफ्ट देकर आश्रम के जरूरत नुसार सभी बच्चों को चादरें बाँटी गयी।
विजयिनी पूनम हिंदुस्तानी, विजयिनी मिनी बिज्जू, विजयिनी सिस्टर मृदुला, विजयिनी संगीता पांडे, विजयिनी रेशम मदान, विजयिनी सुनीता अनेजा, विजयिनी एकता खत्री, विजयिनी ममता तिवारी, विजयिनी निरंजना गांधी, विजयिनी किरण पाचे, विजयिनी डॉ सुषमा नितनवरे, विजयिनी इशिता चौधरी, विजयिनी अरूणा सोनी, विजयिनी उज़्मा कौशर, विजयिनी सुप्रिया मसराम ने विशेष रूप से सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम के अंत में विजयिनी सुनीता अनेजा ने आभार प्रस्तुति दी।