संदेश

जीवन के मकड़जाल से कैसे निकलें

चित्र
फरेबियों के जाल से सतर्क  होकर चलना चाहिए,  जो दिन को रात और रात को दिन कहें  ऐसे चापलूसों से बचकर निकलना चाहिए। जिसके दिखावे के दांत और खाने के हों अलग -अलग, ऐसे मूर्खो के मुंह नहीं लगना चाहिए। चमक शीशे के टुकड़े भी चुरा लेते हैं हीरे की, परख कर ही ऐसे रत्नों को ख़रीदना चाहिए। बहस करने का दामन जिसका रहता हो खुला , उस शख्स से हरदम दूर रहना चाहिए। बात बात में उग्र होजाता हो पारा जिसका ,  *मिश्र* रोगी के ऐसे  निदानों पर काम करना चाहिए । जब कोई इंसा आपकी शराफ़त का ग़लत अर्थ निकालने लगे, आपकी मौजूदगी बर्दाश्त नहीं है उसे तब ये समझ जाना चाहिए।  - रामनारायण मिश्र    नागपुर, महाराष्ट्र 

स्ट्रोक का बढ़ता खतरा : आधुनिक जीवनशैली और मानसिक तनाव जिम्मेदार

चित्र
विश्व स्ट्रोक दिवस विशेष - 29 अक्टूबर    हमारे आसपास का वातावरण ही कुछ ऐसा बन गया है कि, पिछले कुछ सालों में जानलेवा बीमारियों में बेतहाशा वृद्धि हुई है। कैंसर, हार्ट अटैक, स्ट्रोक तो अब रोजमर्रा की बातों में सुनने मिलता है, जैसे यह कोई आम बीमारी बन गई है। आधुनिक जीवनशैली और बढ़ता मानसिक तनाव बीमारियों को बूस्टर डोज दे रहा है, जिसके कारण निरोगी और कम उम्र का व्यक्ति भी असमय घातक बीमारियों का शिकार होकर जान गवा रहा हैं। प्रदूषण, मिलावटखोरी, अशुद्धता, मौसम का बिगड़ता चक्र और जहरीले रसायनों का प्रयोग वैसे ही हमें मौत के मुहाने पर पहुंचा रहा है, ऊपर से आधुनिक जीवनशैली और मानसिक तनाव हमें शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर बना रहा हैं। शरीर और मन को खुश और निरोगी रखे ऐसा वातावरण, चीजें या लोगों का व्यवहार कम हो रहा हैं। अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने में व्यस्त मनुष्य अपने स्वास्थ्य की उपेक्षा करता हैं। नशाखोरी, भोजन में पोषक तत्वों की कमी, पैक्ड फूड-ड्रिंक, तले मसालेदार, मीठे, नमकीन, मैदायुक्त, वसायुक्त खाद्यपदार्थ, देर रात तक जागना या अनिंद्रा, सोशल मीडिया की लत, यांत्रिक संसाधन...

करवा चौथ उत्सव में महिलाओं ने बिखेरे रंग

चित्र
डॉ. कविता परिहार बनीं ‘करवा क्वीन’, पूनम वर्मा के शिव तांडव ने जीता दर्शकों का दिल नागपुर। उड़ान संस्था ने मनीष नगर में करवा चौथ उत्सव का आयोजन उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने लाल परिधानों में सज-धजकर बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उत्सव के दौरान विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं के माध्यम से महिलाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उड़ान ग्रुप की अध्यक्ष प्रियंका मनपिया के संयोजन में ‘करवा क्वीन’, नृत्य प्रतियोगिता, उखाना स्पर्धा और लकी ड्रॉ का आयोजन किया गया। ‘करवा क्वीन’ प्रतियोगिता में डॉ. कविता परिहार ने बाजी मारते हुए खिताब अपने नाम किया। नृत्य प्रतियोगिता में पूनम वर्मा ने शिव तांडव की प्रभावशाली प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरीं और प्रथम स्थान प्राप्त किया। कल्पना कोडापे ने ‘यह पोरी कोणाची’ नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया और द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं, रीता देशपांडे ने मनमोहक लावणी प्रस्तुत कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। उखाना स्पर्धा में दीपाली सुर्तकर ने सुंदर उखाना प्रस्तुत कर प्रथम स्थान हासिल किया। लकी ड्रॉ में स्वर्णा महिले विजेता रहीं। ...

रंजना श्रीवास्तव के उपन्यास ‘वो खाली सोफा’ का लोकार्पण

चित्र
नागपुर। विदर्भ हिंदी साहित्य सम्मेलन में 27 अक्टूबर 2026 को संस्कृत शिक्षिका रंजना श्रीवास्तव के 60वें जन्मदिन, 36 वर्षों की शैक्षणिक सेवा के उपरांत सेवानिवृत्ति तथा उनके उपन्यास ‘वो खाली सोफा’ के लोकार्पण का समारोह आयोजित किया गया। अविशा प्रकाशन द्वारा प्रकाशित इस उपन्यास के लोकार्पण समारोह में मुख्य अतिथि भूतपूर्व विधायक गिरीश व्यास , कार्यक्रम के अध्यक्ष लता मंगेशकर यूनिवर्सिटी के चीफ एडवाइजर वेदप्रकाश मिश्रा तथा प्रमुख अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार सागर खादीवाला उपस्थित रहे। विशेष अतिथियों में शिक्षाविद् श्रीमती अंजु भूटानी, वरिष्ठ साहित्यकार श्रीमती सुधा राठौर और व्यंग्यकार अनिल मालोकर शामिल रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमती जैजैवंती आचार्य की सरस्वती वंदना से हुआ। मंच संचालन उपन्यास के प्रकाशक एवं साहित्यकार अविनाश बागड़े ने किया। मुख्य अतिथि गिरीश व्यास ने प्रयागराज की समृद्ध साहित्यिक परंपरा का उल्लेख करते हुए लेखिका की कृति को अनुकरणीय बताया। अध्यक्ष वेदप्रकाश मिश्रा ने उपन्यास के दार्शनिक पक्ष पर प्रकाश डाला। भवन्स भगवान दास पुरोहित विद्या मंदिर, श्रीकृष्णनगर, नागपुर में संस...

दयानंद आर्य कन्या महाविद्यालय में अंतरमहाविद्यालयीन वाद-विवाद एवं रील मेकिंग प्रतियोगिता संपन्न

चित्र
30 महाविद्यालयों के 80 विद्यार्थियों ने लिया भाग; भ्रष्टाचार मुक्त भारत का दिया संदेश नागपुर। दयानंद आर्य कन्या महाविद्यालय एवं पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, पश्चिम क्षेत्र-1, क्षेत्रीय मुख्यालय नागपुर के संयुक्त तत्वावधान में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 के अंतर्गत अंतरमहाविद्यालयीन वाद-विवाद एवं रील मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आर्य विद्या सभा के सचिव राजेश लालवानी के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का विषय ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ तथा ‘भ्रष्टाचार मुक्त भारत हमारी जिम्मेदारी’ रहा। प्रतियोगिता में 30 महाविद्यालयों के लगभग 80 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के प्रारंभ में सभी छात्राओं को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पावरग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के वी. सी. शेखर, मुख्य महाप्रबंधक (परियोजना) तथा एम. श्रीनिवास राव, वरिष्ठ उपमहाप्रबंधक (सतर्कता) उपस्थित रहे। अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. श्रद्धा अनिल कुमार ने की। प्रतियोगिता के आयोजन में पावरग्रिड की टीम के श्रीकांत गजबे, तनय नरेरा, वैभव...

सेवाधारियों का सेवाकार्य सर्वोपरि : प्रकाश तोतवानी

चित्र
सिंध माता मंडल, खामला का स्नेह मिलन समारोह संपन्न नागपुर। सिंध माता मंडल, खामला की ओर से मंडल महासचिव एवं पूर्व नगरसेवक प्रकाश तोतवानी के संयोजन में सेवाधारियों का स्नेह मिलन समारोह आमराई परिसर स्थित मंदिर परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नवरात्र महोत्सव के दौरान सेवा देने वाले सदस्यों के योगदान की सराहना की गई। इस अवसर पर प्रकाश तोतवानी ने कहा कि सेवाधारियों का सेवाकार्य सर्वोपरि है। उनके समर्पण और सहयोग से नवरात्र महोत्सव सुचारू रूप से संपन्न होता है तथा यहाँ आने वाले लाखों भक्तों को यात्रा एवं झांकियों के दर्शन का आनंद प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि सेवा केवल सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण का भी माध्यम है। सेवाकार्य से उदारता, विनम्रता, सहानुभूति, विश्वसनीयता, जिम्मेदारी और नैतिक मूल्यों का विकास होता है। इससे व्यक्ति के स्वास्थ्य और जीवन पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। कार्यक्रम में सिंध माता मंडल के अध्यक्ष नारायण भोजवानी, न्यू पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष परमानंद शंभुवानी, ओमप्रकाश वरदानी, राजू गंगवानी, सुरेंद्र भेंडे, ईश्वर भोसकर तथा नवरात्र मह...

किशोर कन्हेरे बने गड़चिरोली–चिमूर लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रभारी

चित्र
कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी; विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र के मान्यवरों ने किया अभिनंदन नागपुर। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष किशोर कन्हेरे को गड़चिरोली–चिमूर लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया गया है। महाराष्ट्र के कांग्रेस प्रभारी डॉ. सिरीवेल्ला प्रसाद के सुझाव तथा महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल के आदेशानुसार यह नियुक्ति की गई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं सांसद मल्लिकार्जुन खरगे तथा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं सांसद राहुल गांधी की विचारधारा और कांग्रेस की प्रगतिशील नीतियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के साथ ही गड़चिरोली–चिमूर लोकसभा क्षेत्र में पार्टी संगठन को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी किशोर कन्हेरे निभाएंगे। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को नई गति मिलने की अपेक्षा व्यक्त की गई है। कन्हेरे की नियुक्ति पर विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्रों के मान्यवरों ने उनका अभिनंदन कर आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ दीं। अभिनंदन करने वालों में श्याम चौधरी, राजेश रंगारी, संतोष स...

जन्मदिन पर डॉ. गणेश पुंडे को ‘सावित्रीबाई फुले जीवन गौरव पुरस्कार 2026’

चित्र
दो पुस्तकों के कवर पेज का विमोचन; साहित्यिक योगदान का सम्मान नागपुर/पुणे। महाराष्ट्र के शिक्षक, कवि एवं साहित्यकार डॉ. गणेश तुकाराम पुंडे को 25 अक्टूबर 2026 को उनके जन्मदिन एवं कोजागिरी पूर्णिमा के अवसर पर ‘सावित्रीबाई फुले जीवन गौरव पुरस्कार 2026’ से सम्मानित किया गया। ग्लोबल एलीट मीडिया एंड टेक की ओर से पुणे के सिम्बायोसिस विश्वभवन ऑडिटोरियम, सेनापति बापट रोड में आयोजित समारोह में उनकी दो पुस्तकों—मराठी काव्य संग्रह ‘शेवट नसलेली कविता’ तथा अंग्रेजी पुस्तक ‘The Sacred Thread of Humanity: Saint Saurabh’ के कवर पेज का विमोचन भी किया गया। समारोह में डॉ. बजरंग कोर्डे (एस. पी. पुणे विश्वविद्यालय), डॉ. प्रदीप वी. जाधव (बीवीसीओई, पुणे), रवींद्र ठिकेकर, प्रमोद गोले, एस. एस. सावंत तथा दिलीप बटवाल (चाकण फेडरेशन) प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। ग्लोबल एलीट मीडिया एंड टेक के संस्थापक एवं सीईओ महेश व्यवहारे, सह-संस्थापक एवं सीईओ कार्तिकेश बोरकर, शिक्षिका सौ. सीमा मैडम तथा डॉ. रोशनी कडू की भी विशेष उपस्थिति रही। डॉ. पुंडे का साहित्य मानवीय संवेदनाओं, जीवन संघर्ष, शांति, करुणा और विश्व...