संदेश

भगत कंवरराम सेवा मंडल का दीपावली मिलन

चित्र
  नागपुर। भगत कंवरराम सेवा मंडल की ओर से सिंधी धर्मशाला, गांधीबाग में आयोजित दीपावली मिलन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजबंधु शामिल हुए।  कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने झूलेलाल साईं एवं संत कंवरराम साहिब की प्रतिमा पर माल्यार्पण, ज्योत प्रज्वलित कर किया गया। पं.सुनील शर्मा द्वारा माता महालक्ष्मी की विधिवत पूजा-अर्चना करवाई गई। इसके बाद सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने एक-दूसरे को दीप पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश दिया। इस अवसर पर सुरेश केवलरामानी, हरीश वासवानी, विजय ककवानी, धर्मदास चावला, लालचंद लखवानी, अशोक कृपलानी, सत्तू मूलचंदानी, विजय केवलरामानी, पप्पी चावला एवं अमित उत्तमचंदानी, जीतू भगत उपस्थित थे.

प्रभात फेरी का पुष्प वर्षा कर किया भव्य स्वागत

चित्र
नागपुर। जरीपटका क्षेत्र में गुरुनानक देवजी के 557 वीं जयंती निमित्त श्री कलगीधर सत्संग मंडल के अधिवक्ता माधवदास ममतानी द्वारा आयोजित प्रभात फेरी सुबह 04 : 45 बजे कंबर दरबार परिसर में पहुंचने पर सिंधी युवा संगठन एवं कंबर दरबार परिसर की पंचायत द्वारा मार्ग को स्वच्छ कर रास्तों पर सुंदर रंगोली, पुष्प बिछाकर दीप जलाकर व जलसेवा करते हुए श्रद्धा पूर्वक गुरु सिमरन किया गया।  प्रभात फेरी का स्वागत सिंधी युवा संगठन संयोजक (अध्यक्ष) अशोक आहुजा एवं नगर सेविका प्रमिला मथरानी, चैंबर ऑफ एसोशिएशन महाराष्ट्र इंडस्ट्री कैमिट के अध्यक्ष दिपेन अग्रवाल, समाजिक कार्यकर्ता पंजू तोतवानी, कबंर दरबार के अध्यक्ष प्रताप हिरानी, डॉ गुरमुख दास ममतानी, सतीश मीरानी, प्रीतमदास मथरानी, भरत इसरानी, अशोक शर्मा, डॉ राजकुमार जेसवानी, रिना आहुजा, दुर्गा हिरानी, रमेश आहुजा, अनील इसरानी, अनील आहुजा एवं बड़ी संख्या में उपस्थित परिसर के बच्चों व माताओं बहनों ने गुरुओं पर माल्यार्पण कर "वाहेगुरु नानक, सारा जग तारिया" के जय घोष करते हुए भव्य स्वागत किया गया।

ज़ाहिर रहा सभी पे वो छुप कर नहीं रहा

चित्र
  ज़ाहिर रहा सभी पे वो छुप कर नहीं रहा दरिया रहा हमेशा समुंदर नहीं रहा आया था मेरे शहर में मुझ को हुई ख़बर ठहरा कहीं वो और मिरे घर नहीं रहा मुझ से बिछड़ के और कहीं दिल लगा लिया यानी  मेरे ख़याल से बढ़ कर नहीं रहा एहसास मुझ में भी है, क्या वो जानता नहीं लगती थी मुझ को बात में पत्थर नहीं रहा उस की ख़ुशी थी हिज्र की सो हिज्र कर लिया ये दाग़-ए-बेवफ़ाई मिरे सर नहीं रहा फिर हौसला रहा न सफ़र का उड़ान का आतिश था इश्क़ यार मिरा पर नहीं रहा दौर ए हयात एक मगर मंजिलें हज़ार  रस्ता है अब भी पर वो मुसाफ़िर नहीं रहा - शायर डॉ. समीर कबीर    नागपुर, महाराष्ट्र 

ओल्ड इस गोल्ड

चित्र
  हाय वॊ दिन पुराने  सचमुच कितने सुहाने थे, परदे मे थी परदानशी  फिर भी हम उसके दिवाने थे l कंगन खनखन जब करते  पायल करती जब छनछन, दिल की धडकन बढ जाती  चलती हवा यूं सनसन, सोचते है कभी अकेले मे  कितने वॊ रंगीन जमाने थे l हाय वॊ दिन पुराने  सचमुच कितने सुहाने थे l पानी भरने  जब वो पणघट पर आती गगरी छलकती राह मे, दिल पर छुरिया चल जाती उसके मिलने की चाह मे l Black and white जमाने मे  कितने रंगीन फसाने थे, हाय वो दिन पुराने  सचमुच कितने सुहाने थे l खत मे दिल उतार लेते थे हम  नजरो से बाते होती थी, चांदनी उतर आती थी धरती पर  चांद सी मेहबूबा जब साथ होती थी l छोडो कहां उलझ गये हम  अनमोल वो प्यारे अफसाने थे l हाय वो दिन पुराने  सचमुच कितने सुहाने थे  परदे मे थी परदानशी  फिर भी हम उसके दिवाने थे ल - विवेक असरांनी     नागपुर, महाराष्ट्र      8554993441

टेकाड़ी (कान्हादेवी) में जरूरतमंद बच्चों को मिली दिवाली की सौगात

चित्र
17 साइकिलों और टी-शर्ट का किया वितरण नागपुर। दिवाली के पावन अवसर पर ऑरेंज सिटी रायडर्स असोसिएशन तथा माँ दुर्गा देवस्थान, कान्हादेवी टेकाड़ी, तहसील पारशिवनी के संयुक्त तत्वावधान में टेकाड़ी (कान्हादेवी) में सामाजिक सेवा एवं दिवाली आनंद उत्सव का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया।  इस अवसर पर जरूरतमंद आदिवासी एवं ग्रामीण गोवारी समाज के बच्चों को 17 साइकिलें तथा टी-शर्ट वितरित कर दिवाली की खुशियां साझा की गईं। यह आयोजन राजाराम डोनारकर (पाटील) की जन्मभूमि टेकाड़ी में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता  राजाराम डोनारकर (पाटील) ने की। इस अवसर पर सचिव राजेंद्र दर्डेमल तथा संस्था के सदस्य अभिनाथ ढोरे, अशोक डोनारकर एवं ईश्वर मंडारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में वन विभाग के पदाधिकारी संदीप नक्षलवार, स्वानंद गुरुजी तथा फैशन डिजाइनर शेख मुख्तार उपस्थित थे। इसके अलावा सुखराम कुंभारे, श्रीमती सयाबाई टेकाम, चंद्रकला झुनझुनकार, कुमारी माही झुनझुनकार एवं श्री रामदास भागडकर सहित गांव के अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। इस पहल का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद विद्यार्थ...

पुलिस और मनपा प्रशासन ने अरविंद कुमार रतूड़ी को किया सम्मानित

चित्र
नागपुर, 12 नवंबर। पिछले करीब 30 वर्षों से सामाजिक सेवा, जनजागृति और प्राणी संरक्षण के क्षेत्र में निःस्वार्थ योगदान देने वाले अरविंद कुमार रतूड़ी उर्फ सनी भाऊ हिन्दुस्तानी एवं उनके सामाजिक संगठनों को नागपुर महानगरपालिका और महाराष्ट्र पुलिस प्रशासन की ओर से प्रशस्ति पत्र एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में प्रशासन को सहयोग देने, स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण, यातायात नियमों, साइबर अपराधों तथा प्रतिबंधित नायलॉन मांझे के खिलाफ जनजागृति अभियान चलाने के लिए प्रदान किया गया। रतूड़ी किंग कोबरा ऑर्गेनाइजेशन यूथ फोर्स सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के संस्थापक अध्यक्ष हैं। वे मनपा के स्वास्थ्य, शिक्षा एवं स्वच्छता अभियान में सहयोगी तथा महाराष्ट्र पुलिस केंद्रीय शांतता समिति के सदस्य के रूप में भी सेवाएं दे रहे हैं। प्रशस्ति पत्र प्रदान करने वाले अधिकारियों ने उनके सामाजिक एवं मानवतावादी कार्यों की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। रतूड़ी ने भविष्य में भी जनहित के कार्यों और प्रशासन के सहयोग को निरंतर जारी रखने क...

धन गुरु नानक सारा जग तारियां से गूंजी खामला नगरी

चित्र
उल्लास भरे वातावरण में प्रभातफेरी प्रारंभ नागपुर। खामला सिंधी कॉलोनी स्थित श्री गुरुनानक दरबार से धार्मिक वातावरण में गगनभेदी जयघोषों के साथ श्री गुरुनानक जयंती के पावन उपलक्ष्य में प्रभातफेरी का शुभारंभ हुआ. सर्वप्रथम तड़के दादी ज्ञानीदेवी जेठानी ने गुरु महाराज से अरदास कर आराधना की. प्रभातफेरी खामला के विभिन्न मार्गों को गुंजायमान करते हुए आगे बढ़ी. स्थान स्थान पर स्थानीय रहवासियों ने पूजन कर स्वागत किया. अंत मे दरबार परिसर में फेरी का समापन अरदास, पल्लव पहनकर किया गया.   प्रथम दिन से ही बड़ी संख्या में संगत शामिल हुई. सेवाधारियों ने बताया कि जिस क्षेत्र में कीर्तन, अरदास करवानी हो वे दादी ज्ञानीदेवी से संपर्क करें. प्रभातफेरी फेरी में राखी रामचंदानी, शोभा भाग्या, साधवानी, घनश्याम रामचंदानी,  शंकर टेकचंदानी, शिव मोहनानी, उत्तम गलानी,  शंकर गोलानी, जय छुगानी रवि गुरबानी, प्रीतमदास मंगतानी, अमित मुरजानी, चेतवानी,  तुलसी काका सहित सैकड़ों संगत शामिल थी.

जोशी (सारस्वत) की तीन पीढ़ियाँ ने मनाया दीपावली मिलन

चित्र
  नागपुर।पिछले पचहत्तर वर्षों से अधिक समय से इतवारी, मस्कासाथ स्थित (बारीपुरा) में दीपावली पर्व उत्सव उत्साह  के साथ मनाया गया। शंकरलाल शिवराज जोशी और बाबूलाल बंकटलाल जोशी परिवार की तीन पीढ़ियां दीपावली के त्योहार पर एक साथ एकत्रित हुईं।  इस मौके पर सर्वश्रीनवरत्न शंकरलाल  जोशी, सुरशचंद्र शंकरलाल  जोशी, लक्ष्मीनारायण बाबूलाल  जोशी, आनंदमनोहर बाबूलाल  जोशी, जुगलकिशोर रामकुमार जोशी कमलकिशोर रामवल्लभ जोशी,गिरीश रामकुमार जोशी, गोपालकृष्ण बाबूलाल जोशी, नंदकिशोर बाबूलाल जोशी, अंतरिक्ष लक्ष्मीनारायण  जोशी, आशुतोष गोपालकृष्ण जोशी, ममता लक्ष्मीनारायण  जोशी, पूनम आनंदमनोहर  जोशी,  दीपिका गोपालकृष्ण जोशी, मीनाक्षी नंदकिशोर  जोशी, साक्षी आनंदमनोहर  जोशी, आरुषि नंदकिशोर जोशी, सोनू(गोविंद)सुरेशचंद्रजोशी, विजयकुमार नवरत्न जोशी, रुक्मिणी नवरत्न जोशी, अनु जुगलकिशोर  जोशी, प्रीति गिरीश जोशी, पुष्पा कमलकिशोर जोशी, नयन विजय कुमार जोशी, पलक जोशी, कमला सुरेशचंद्र जोशी,  कमलादेवी बाबूलाल जोशी,  महक जोशी, ट्विंकल गिरीश जोशी, ...