पौधे लगाने से पहले पानी बचाएं, ऐतिहासिक कुएं-तालाबों को जीवित करें : डॉ. प्रवीण डबली
मनपा आयुक्त को सौंपा ज्ञापन : ‘एक संस्था- एक कुआं/तालाब’ योजना और पेड़ों की देखभाल की जिम्मेदारी तय करने की मांग नागपुर। शहर में घटते हरित क्षेत्र और बढ़ते तापमान पर चिंता जताते हुए जल कार्यकर्ता एवं पर्यावरणविद् डॉ. प्रवीण डबली ने मनपा आयुक्त डॉ. विपिन इतनकर को ज्ञापन सौंपकर जल संरक्षण और हरित क्षेत्र बढ़ाने के लिए ठोस उपाय करने की मांग की। मनपा के उद्यान विभाग द्वारा आयोजित बैठक में सुझाव देने के बाद उन्होंने यह ज्ञापन प्रस्तुत किया। डॉ. डबली ने कहा कि नागपुर में हरित क्षेत्र वर्ष 2015 के 21.39 प्रतिशत से घटकर 2025 में मात्र 9.69 प्रतिशत रह गया है। केवल पौधारोपण से समस्या हल नहीं होगी। पौधों को जीवित रखने के लिए भूजल स्तर बढ़ाना और वर्षाजल को जमीन में पहुंचाना जरूरी है। उन्होंने शहर के ऐतिहासिक एवं सार्वजनिक कुओं और तालाबों के संरक्षण के साथ ‘एक संस्था–एक कुआं/तालाब’ (Adopt a Water Body) योजना लागू करने का प्रस्ताव दिया। इसके तहत सामाजिक संस्थाओं और अन्य संगठनों को जलस्रोतों की सफाई, संरक्षण एवं पुनर्जीवन की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। डॉ. डबली ने नई इमारतों और आवासीय योजनाओं...