संदेश

पौधे लगाने से पहले पानी बचाएं, ऐतिहासिक कुएं-तालाबों को जीवित करें : डॉ. प्रवीण डबली

चित्र
मनपा आयुक्त को सौंपा ज्ञापन : ‘एक संस्था- एक कुआं/तालाब’ योजना और पेड़ों की देखभाल की जिम्मेदारी तय करने की मांग नागपुर। शहर में घटते हरित क्षेत्र और बढ़ते तापमान पर चिंता जताते हुए जल कार्यकर्ता एवं पर्यावरणविद् डॉ. प्रवीण डबली ने मनपा आयुक्त डॉ. विपिन इतनकर को ज्ञापन सौंपकर जल संरक्षण और हरित क्षेत्र बढ़ाने के लिए ठोस उपाय करने की मांग की। मनपा के उद्यान विभाग द्वारा आयोजित बैठक में सुझाव देने के बाद उन्होंने यह ज्ञापन प्रस्तुत किया। डॉ. डबली ने कहा कि नागपुर में हरित क्षेत्र वर्ष 2015 के 21.39 प्रतिशत से घटकर 2025 में मात्र 9.69 प्रतिशत रह गया है। केवल पौधारोपण से समस्या हल नहीं होगी। पौधों को जीवित रखने के लिए भूजल स्तर बढ़ाना और वर्षाजल को जमीन में पहुंचाना जरूरी है। उन्होंने शहर के ऐतिहासिक एवं सार्वजनिक कुओं और तालाबों के संरक्षण के साथ ‘एक संस्था–एक कुआं/तालाब’ (Adopt a Water Body) योजना लागू करने का प्रस्ताव दिया। इसके तहत सामाजिक संस्थाओं और अन्य संगठनों को जलस्रोतों की सफाई, संरक्षण एवं पुनर्जीवन की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। डॉ. डबली ने नई इमारतों और आवासीय योजनाओं...

साहिर लुधियानवी की स्मृति में राष्ट्रीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरा 25 अक्टूबर को

चित्र
नागपुर। देश के प्रख्यात शायर एवं सुप्रसिद्ध गीतकार स्व. साहिर लुधियानवी की 46वीं पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी स्मृति और साहित्यिक योगदान को समर्पित राष्ट्रीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का आयोजन रविवार, 25 अक्टूबर 2026 को नागपुर में किया जा रहा है। सामाजिक समरसता एवं साहित्यिक सौहार्द को समर्पित यह कार्यक्रम दोपहर 1:30 से शाम 5 बजे तक सीताबर्डी स्थित हिंदी मोर भवन के द्वितीय तल पर नटराज सभाकक्ष में आयोजित होगा। कार्यक्रम का आयोजन परिचित कवि तन्हा नागपुरी एवं जमील अंसारी द्वारा किया जा रहा है। दोनों साहित्यकार विगत अनेक वर्षों से स्व. साहिर लुधियानवी के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करने तथा उनकी साहित्यिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से इस आयोजन की परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। इस राष्ट्रीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरे में कामठी के जमील अंसारी मंच संचालन करेंगे। आमंत्रित साहित्यकारों एवं रचनाकारों में डॉ. यादव पोटे पाटिल, पत्रकार एवं साहित्य समीक्षक आनंद शर्मा, राष्ट्रीय शायर इमरान फ़ैज़, विक्रम सोनी, राहुल शामकुवर (रामटेक), पत्रकार एवं कलमकार टीकाराम साहू आजाद, डॉ. विनोद नायक, प्रा. विन...

सप्तरंग महिला चेतना मंच ने प्रस्तुत किया ‘दस महाविद्याओं की अधिष्ठात्री देवियों का अवतरण’

चित्र
नवरात्रि विशेष कार्यक्रम में देवी स्वरूपों की मनमोहक प्रस्तुति, भजन-कीर्तन और गरबे ने बांधा समां नागपुर। विदर्भ हिंदी साहित्य सम्मेलन के तत्वावधान में संचालित सप्तरंग महिला चेतना मंच द्वारा नवरात्रि के पावन अवसर पर मासिक कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत माता रानी को समर्पित एक अनूठा एवं भक्तिमय आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शीर्षक ‘दस महाविद्याओं की अधिष्ठात्री देवियों का अवतरण’ रखा गया, जिसमें महिलाओं ने आकर्षक वेशभूषा, साज-सज्जा और मंत्रोच्चार के साथ मंच पर दस महाविद्याओं के दिव्य स्वरूपों को साकार किया। इस अभिनव प्रस्तुति ने उपस्थित दर्शकों को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम की संकल्पना सप्तरंग महिला चेतना मंच की संयोजिका डॉ. स्वर्णिम सिंह की थी। आयोजन को सफल बनाने में सह-संयोजिकाओं सुजाता दुबे, किरण हटवार और रेशम मदान का विशेष सहयोग रहा। मुख्य अतिथि डॉ. नीरजा श्रीवास्तव ने नवरात्रि के धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए देवी उपासना की परंपरा और भारतीय संस्कृति में नारी शक्ति के स्थान को रेखांकित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती श्रद्धा भारद्वाज ने की। उ...

कर्मण्येय स्कूल ऑफ एक्सीलेंस को मिला ग्लोबल सस्टेनेबिलिटी अवॉर्ड्स

चित्र
नागपुर/नई दिल्ली। कर्मण्येय स्कूल ऑफ एक्सीलेंस की निदेशक श्रीमती प्रीति एस. कानेटकर तथा प्राचार्या डॉ. उन्नति दातार को 10 अक्टूबर 2026 को दिल्ली के मिरांडा हाउस में आयोजित समारोह में ग्लोबल सस्टेनेबिलिटी अवॉर्ड्स – दिल्ली चैप्टर के अंतर्गत क्रमशः ‘स्कूल लीडर’ और ‘एसडीजी विज़नरी’ श्रेणियों में सम्मानित किया गया। यह सम्मान सतत विकास, पर्यावरण संरक्षण और विद्यार्थियों में जिम्मेदार नागरिकता की भावना विकसित करने के उनके प्रयासों की पहचान है। विद्यालय में सतत विकास को जीवनशैली का हिस्सा बनाने के लिए बीज संग्रहण, बीज-बॉल निर्माण एवं वितरण, इको-ब्रिक्स, कम्पोस्ट पिट प्रबंधन तथा माइंडफुलनेस जैसी गतिविधियां संचालित की जाती हैं। इन पहलों के माध्यम से विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता और शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक कल्याण को प्रोत्साहित किया जा रहा है। ग्लोबल सस्टेनेबिलिटी अवॉर्ड्स संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) की दिशा में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों एवं संस्थानों को सम्मानित करता है। इस उपलब्धि पर एसएसकेईएस की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा घाटे ने दोनों ...

चाकण साहित्य परिषद की ओर से डॉ. गणेश पुंडे सम्मानित

चित्र
‘ज्ञानेश्वरी काव्यार्थ’ ग्रंथ भेंटकर किया सम्मान; ग्लोबल पीस अवॉर्ड से भी हो चुके हैं सम्मानित नागपुर/चाकण। महाराष्ट्र साहित्य परिषद, शाखा चाकण की ओर से आयोजित साहित्य, संगीत, कला एवं अभिनय सम्मेलन में परिषद के संचालक एवं ग्रामीण कवि डॉ. गणेश पुंडे को सम्मानित किया गया। सम्मेलन के आयोजक ज्ञानेश्वर शिळवणे द्वारा लिखित ‘ज्ञानेश्वरी काव्यार्थ’ ग्रंथ भेंटकर मान्यवरों की उपस्थिति में उनका सत्कार किया गया। 100वें अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन के उपलक्ष्य में आयोजित इस समारोह में साहित्य, संगीत, कला एवं अभिनय क्षेत्र की अनेक हस्तियों ने सहभागिता की। डॉ. पुंडे के साहित्यिक योगदान और निरंतर साहित्य सेवा की सराहना की गई। उन्हें हाल ही में ग्लोबल पीस अवॉर्ड सहित अनेक राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। सम्मेलन की अध्यक्षता सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय के मराठी विभागाध्यक्ष डॉ. संदीप सांगळे ने की, जबकि स्वागताध्यक्ष संदेश काळे थे। इस अवसर पर कवयित्री राधिका कुलकर्णी के कविता संग्रह ‘गोड गोजिरी बालगीते’ का विमोचन, कवि सम्मेलन, गायन तथा अंधविश्वास उन्मूलन पर आधारित ना...

नेताजी नगर में आज सजेगी ठहाकों की महफिल

चित्र
देश के दिग्गज हास्य कवि अपनी रचनाओं से बिखेरेंगे हंसी के रंग नागपुर। शहरवासियों को हास्य, व्यंग्य और ठहाकों से सराबोर करने के लिए बुधवार, 15 अक्टूबर को नेताजी नगर में अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है। खासदार सांस्कृतिक महोत्सव के अंतर्गत श्री सार्वजनिक दुर्गा माता मंदिर, नेताजी नगर के सौजन्य से आयोजित यह सम्मेलन शाम 7 से रात 10 बजे तक चलेगा। देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए हास्य कवि अपनी चुटीली रचनाओं और व्यंग्यात्मक अंदाज से श्रोताओं को हंसी से लोटपोट करेंगे। सम्मेलन में दिल्ली के प्रसिद्ध गजलकार एडमिरल डॉ. खुर्रम नूर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का संयोजन श्रीनगर रसम और टेलीविजन फेम नागपुर की मंजुश्री पुष्पा कारेमोरे करेंगी, जबकि मंच संचालन हास्य-व्यंग्य के चर्चित कवि सुदर्शन चक्रधर करेंगे। कवि सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के ललितपुर से पंकज अंगार, मध्य प्रदेश के नवाबगंज से अरुण गड़वाल ‘जुगाडू’ तथा नागपुर के मराठी हास्य कवि अमोल एदलाबादकर अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधेंगे। हास्य और व्यंग्य के माध्यम से सामाजिक विसंगतियों पर चोट करती रचनाएं जहा...

लायंस क्लब ऑफ नागपुर अमेज़ ने 22 सेवा गतिविधियों के साथ मनाया विश्व सेवा सप्ताह

चित्र
कैंसर पीड़ित बच्चों को पोषण सहायता, 200 पौधों का रोपण और आदिवासी महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण नागपुर। लायंस क्लब ऑफ नागपुर अमेज़ द्वारा 2 से 8 अक्टूबर 2026 तक विश्व सेवा सप्ताह सेवाभाव और उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान स्वास्थ्य सेवा, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तीकरण, युवा विकास, भूख एवं दृष्टि संबंधी समस्याओं और आपदा प्रबंधन से जुड़ी कुल 22 सेवा गतिविधियां आयोजित की गईं। सप्ताह का शुभारंभ शांति रैली से हुआ। स्कूली विद्यार्थियों के लिए सर्वाइकल कैंसर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट, नागपुर में उपचाररत 50 बच्चों को प्रोटीन पाउडर वितरित किया गया तथा छोटे बच्चों की सुविधा के लिए कुर्सियां उपलब्ध कराई गईं। स्वास्थ्य सेवा के अंतर्गत निर्मल नगरी में रक्तदान शिविर तथा निःशुल्क सामान्य स्वास्थ्य जांच एवं नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किए गए। अन्नामृत के सहयोग से एम्स, नागपुर में मरीजों के परिजनों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया गया। पर्यावरण संरक्षण के लिए बुटीबोरी में 200 पौधे लगाए गए। SOS स्कूल, बेलतरोड़ी में कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों के लिए साथियों के दबाव...

डांगे महिला महाविद्यालय में उद्यमिता प्रकोष्ठ का शुभारंभ

चित्र
छात्राओं की कल्पनाओं को मिलेंगे उद्योग के पंख; स्वरोजगार और आर्थिक आत्मनिर्भरता को मिलेगा प्रोत्साहन नागपुर/यवतमाल। श्रीमती कमलाबाई यादवराव डांगे कला, वाणिज्य एवं विज्ञान महिला महाविद्यालय, किन्ही में वाणिज्य अध्ययन मंडल की ओर से आयोजित उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत उद्यमिता प्रकोष्ठ की स्थापना की गई। इसका उद्घाटन महाराष्ट्र उद्यमिता विकास मंडल के परियोजना अधिकारी श्री रुपेश हिरुळकर के हस्ते हुआ। इस पहल का उद्देश्य छात्राओं को स्वरोजगार के अवसरों से परिचित कराना तथा उनकी व्यावसायिक कल्पनाओं को साकार करने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम में श्री हिरुळकर ने व्यवसाय चयन, नियोजन, वित्तीय प्रबंधन, सरकारी योजनाओं, प्रशिक्षण एवं उद्यम स्थापना के अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं से अपनी रुचि और कौशल पहचानकर उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नितिन सिंघवी ने कहा कि छात्राओं को केवल नौकरी तलाशने वाली नहीं, बल्कि रोजगार प्रदान करने वाली उद्यमी बनने का सपना देखना चाहिए। रचनात्मक सोच, ठोस कार्ययोजना और निरंतर प्रयासों से वे आर्थ...