नागपुर की ऐतिहासिक कुओं के संरक्षण की दिशा में प्रशासन की पहल
डॉ. प्रवीण डबली के वर्षों के प्रयासों को मिली महत्वपूर्ण सफलता नागपुर के जलसंरक्षण मॉडल को पूरे महाराष्ट्र एवं देश में लागू करने की मांग नागपुर। नागपुर शहर पर मंडरा रहे संभावित जलसंकट को देखते हुए नागपुर महानगरपालिका (NMC) एवं जिला प्रशासन ने शहर की पारंपरिक और ऐतिहासिक कुओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए आधिकारिक आदेश जारी किए हैं। प्रशासन के इस निर्णय से पिछले कई वर्षों से कुओं के पुनरुज्जीवन और संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास कर रहे वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता एवं जलयोद्धा डॉ. प्रवीण डबली की मुहिम को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। डॉ. प्रवीण डबली और उनके सहयोगियों ने नागपुर शहर की ऐतिहासिक कुओं एवं बावड़ियों को कचरामुक्त करने, उनका पुनरुज्जीवन करने तथा उनके अस्तित्व को बनाए रखने के लिए विभिन्न स्तरों पर वर्षों से लगातार प्रयास किए हैं। मोतीबाग स्थित लगभग 250 वर्ष पुरानी भोसलेकालीन ऐतिहासिक कुएं के पुनरुज्जीवन में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। वर्षों की मांग के बाद प्रशासन का सकारात्मक निर्णय : प्रशासन के इस महत्वपूर्ण कदम का स्वागत करते हुए डॉ. प्रवीण डबली ने कहा, "शहर की ऐ...