सेवा, प्रेम और भाईचारे का संदेश लेकर संपन्न हुआ संत लहरीबाबा स्मृतिदिन समारोह
दीपावली स्नेह मिलन में उमड़ा श्रद्धाभाव नागपुर। संत श्री लहरीबाबा स्मृतिदिन एवं दीपावली स्नेह मिलन समारोह रविवार, 22 नवंबर को सक्करदरा, बुधवार बाजार स्थित संताजी सभागृह में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। समारोह में आध्यात्मिक श्रद्धा, भक्ति, सामाजिक एकता एवं भाईचारे का भावपूर्ण संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में मध्यकाशी कामठा, जिला गोंदिया स्थित संत श्री लहरीबाबा आश्रम संस्थान के पीठाधीश्वर एवं अध्यक्ष परमपूज्य संत डॉ. खिल्लेश्वरनाथ उर्फ तुकडोजी बाबा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। उनके आगमन के पश्चात मान्यवरों द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर राजुरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक संजय धोटे, आश्रम संस्थान के सचिव गोविंदराव मेश्राम, संजय तराल, डॉ. कुथे, मुरलीधर वंजारी, डॉ. मेयर सहित अनेक गणमान्य उपस्थित थे। नागपुर की महापौर सौ. नीताताई ठाकरे, पूर्व उपमहापौर एवं नगरसेवक किशोर कुमेरिया तथा नगरसेवक एवं पूर्व स्थायी समिति अध्यक्ष विजय (पिंटू) झलके की विशेष उपस्थिति रही। परमपूज्य तुकडोजी बाबा ने अपने मार्गदर्शन में संत लहरी महाराज के जीवन एवं विचारों पर प्रकाश ...